
21 राज्य, 102 सीटें और 16 करोड़ वोटर... लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग कल, इन 15 सीटों पर रहेगी नजर
AajTak
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग शुक्रवार को होगी. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में हैं.
लोकसभा चुनाव का शुभारंभ होने जा रहा है. शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग होगी. इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट पड़ेंगे. पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान हैं. इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है.
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. हालांकि, कुछ राज्यों में वोटिंग खत्म होने का समय अलग भी है. लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी.
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं. इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.
पहले चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे होंगे, जहां चुनाव खत्म हो जाएगा. पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे. लोकसभा चुनाव की 543 सीटों के लिए सात चरणों में वोट डाले जाएंगे. नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.
इन सीटों पर होगी वोटिंग
- पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश की दो- अरुणाचल पश्चिम और अरुणाचल पूर्व और असम की पांच- काजीरंगा, सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़ और जोरहाट, जबकि बिहार की चार- औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा पर वोट पड़ेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










