
2047 तक भारत की जनसंख्या 162 करोड़ होगी, चीन की आबादी घटकर 100 करोड़ हो जाएगी: चंद्रबाबू नायडू
AajTak
CM नायडू ने जगनमोहन के नेतृत्व वाली पिछली सरकार बीते 5 वर्षों की कुप्रबंधन का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कि उनकी सरकार सिर्फ 15 महीनों में 787 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, जबकि YSRCP ने 5 वर्षों में सिर्फ 1,550 करोड़ (18%) ही खर्च किए.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में 'स्वस्थ आंध्र प्रदेश' बनाने की अपनी महत्वाकांक्षा व्यक्त की. उन्होंने जनसंख्या वृद्धि के अनुमानों पर बात करते हुए भारत और चीन के जनसांख्यिकीय रुझानों की तुलना की.
मुख्यमंत्री नायडू ने कहा, "2047 तक, हमारे राज्य की आबादी लगभग 5.41 करोड़ होगी. राष्ट्रीय स्तर पर, भारत की आबादी आज के 143 करोड़ से बढ़कर 2047 तक 162 करोड़ हो जाएगी. इसके विपरीत, चीन की आबादी घट रही है - 148 करोड़ से यह पहले ही 130 करोड़ पर आ गई है, और 2047 तक यह लगभग 100 करोड़ हो जाएगी."
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश की आबादी 2047 तक 5.41 करोड़ होगी और राज्य को "हेल्दी आंध्र प्रदेश" बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं.
पिछली सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की स्वास्थ्य पहलों का बचाव करते हुए पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर पिछले पांच वर्षों में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "पिछली सरकार ने पिछले पांच वर्षों में केवल ₹1,550 करोड़ खर्च किए, जो कुल आवश्यक व्यय का केवल 18% है. इसके विपरीत, हमारी गठबंधन सरकार ने सिर्फ 15 महीनों में ₹787 करोड़ खर्च किए हैं, जो 9% है."
यह भी पढ़ें: 'लालची डॉक्टर पैसों के लिए कर रहे सिजेरियन ऑपरेशन', आंध्र CM एन चंद्रबाबू नायडू का दावा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










