
'2027 में फंसा हूं, आखिरी इंसान हूं...', 'Time Traveler' ने दिखाया हैरान करने वाला वीडियो
AajTak
एक रहस्यमय व्यक्ति "2027 में फंसे हुए समय यात्री" होने का दावा कर रहा है. जेवियर नाम के इस शख्स ने सोशल मीडिया यूजर्स को अपने हालिया टिकटॉक से लोगों को हैरत में डाल दिया है. इसमें उसने कुछ ऐसा दिखाया जो कतई आम नहीं है.
समय यात्रा या Time Travel एक ऐसी चीज है जिसके बारे में लोगों को जितनी कम जानकारी है उतना ही ज्यादा वे उसके बारे में जानना चाहते हैं. इसके अलावा टाइम ट्रैवल के कई किस्से और दावे प्रचलित हैं. हाल में खुद को टाइम ट्रैवल बताने वाले एक शख्स ने अनोखे दावे करके लोगों को हैरान कर दिया है.
'2027 में फंस गया हूं'
ये रहस्यमय व्यक्ति "2027 में फंसे हुए समय यात्री" होने का दावा करता. जेवियर नाम के इस शख्स ने सोशल मीडिया यूजर्स को अपने हालिया टिकटॉक (Tiktok@unicosobreviviente) अपडेट से चौंका दिया है. इसमें उसने हमेशा पूरी तरह बिजी रहने वाली सड़कों पर अकेले ड्राइव करते हुए खुद का वीडियो शेयर किया है. इसमें वह ये भी बता रहा है कि वह दुनिया में बचा आखिरी व्यक्ति है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार जेवियर पहली बार 2021 में वायरल हुआ था, जब उसने दावा किया था कि उसे छह साल आगे भविष्य में ले जाया गया था, जहां उसने देखा कि वह दुनिया में बचा हुआ एकमात्र व्यक्ति था. तब से वह इसके प्रूफ के रूप में टिकटॉक पर वीरान शहरों में घूमते हुए अपने वीडियो शेयर कर रहा है.
सूनसान, वीरान दिखे सड़कें और एयरपोर्ट
पहले उसके कई वीडियो में उसे रोम, इटली के कोलोसियम जैसे टूरिस्ट प्लेस से लेकर हवाई अड्डे तक सूनसान खाली और वीरान दिखाई पड़ रहे थे. ताजा वीडियो में उसे एक लक्जरी कार चलाते हुए देखा गया है. इनमें से एक क्लिप, जिसे 11,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं, वह एक ट्रोल के जवाब में पोस्ट की गई थी जिसमें कहा गया था: "यह ड्राइवर को तेज़ गति से गाड़ी चलाते हुए नहीं दिखाता है." इसके बाद उस व्यक्ति को अपने सामने की सड़क दिखाने के लिए कंधे पर कैमरा लगाकर इसे चलाते हुए देखा गया.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











