
2027 की तैयारी, ग्राउंड पर कुश्ती और अखाड़े वाला दांव... मुलायम वाले तेवर में दिखने लगे अखिलेश!
AajTak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों बदले अंदाज में दिख रहे हैं. यूपी उपचुनाव के लिए सपा की रणनीति पर 2027 को लेकर चुनावी तैयारी की छाप नजर आई ही, ग्राउंड पर कुश्ती और अखाड़े वाला दांव भी नजर आया.
समाजवादी पार्टी (सपा) ने साल 2012 के यूपी चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल कर सूबे में सरकार बनाई थी. अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे और तब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ही थे. आज मुलायम की बात करने के पीछे दो कारण हैं. एक ये कि आज मुलायम सिंह यादव की जयंती है और दूसरा ये कि यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव ने जिस तरह के तेवर दिखाए हैं उससे यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वे पुरानी सपा की लीक पर लौट रहे हैं?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की नौ सीटों पर वोटिंग के दिन 20 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को निशाने पर रखा ही, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को भी नाम, इज्जत, पीएफ और पेंशन जाने की चेतावनी दे दी. अखिलेश यादव जिस तरह से आक्रामक अंदाज में नजर आए, उससे वह पांच संकेत दे गए.
कार्यकर्ताओं की पार्टी वाली इमेज
सपा की इमेज ऐसी पार्टी की रही है जो किसी भी तरह की परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के पीछे खड़ी रहती है. कई बार सपा इस इमेज की वजह से राजनीतिक गलियारों में आलोचनाओं से घिरी और विपक्षी दलों ने अपराधियों की पार्टी वाली इमेज भी गढ़ी. अखिलेश ने यूपी का सीएम रहते सपा की इमेज बदलने की कोशिश में नई सपा की बात की थी.
अखिलेश की नई सपा इमेज क्लीन करने की कोशिश में कार्यकर्ताओं से दूर होती चली गई और नतीजा 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के दो धड़े में बंटने, मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने और चुनावी टेस्ट में फेल होने के रूप में सामने आया. सपा अब फिर से किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ताओं के पीछे खड़ी हो जाने वाली पार्टी की लीक पर लौटती नजर आ रही है. अनुजेश यादव एनकाउंटर या देवरिया कांड पर सपा का स्टैंड हो या अब उपचुनाव में मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ में धांधली के आरोप पर अखिलेश के तेवर, संकेत यही है.
ग्राउंड पर फाइट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










