
2024 में मोदी VS खड़गे? पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष की उम्मीदवारी से 'INDIA' को क्या नफा-नुकसान
AajTak
मल्लिकार्जुन खड़गे को देश के सबसे बड़े दलित नेताओं में से एक माना जाता है. उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव भी बहुत है. लेकिन इसके अलावा उनकी अपनी कमजोरियां भी हैं, जो उन पर भारी पड़ सकती हैं.
विपक्षी इंडिया गठबंधन की मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का प्रधानमंत्री चेहरा बनाए जाने का प्रस्ताव रखा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बनर्जी के इस प्रस्ताव का समर्थन भी किया.
लेकिन जब खड़गे से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने दोटूक कहा कि पहले 2024 का चुनाव जीतने दीजिए. पीएम चेहरे पर बाद में विचार किया जाएगा. ऐसे में विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे की ताकत, उनकी कमजोरी और संभावित चुनौतियों को जान लेना जरूरी है क्योंकि अगर वे आधिकारिक तौर पर विपक्षी गठबंधन के पीएम उम्मीदवार बनते हैं तो उनका मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगा.
मल्लिकार्जुन खड़गे का SWOT (Strength, Weakness, Opportunity and Threats) एनालिसिस...
- स्ट्रेंथ (ताकत)
देश के सबसे बड़े दलित नेताओं में से एक हैं. उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव बहुत है. वह लगातार 10 बार चुनाव जीत चुके हैं. उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता है. गांधी परिवार का उन पर अटूट भरोसा है. इतना ही नहीं, वह दक्षिण भारत में कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं. साथ ही उन्हें आठ भाषाओं की जानकारी है और हिंदी धाराप्रवाह बोलते हैं.
- वीकनेस (कमजोरी)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










