
2007 का कार्टून वायरल, वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले की पहले ही कही थी बात
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुराना कार्टून तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे साल 2007 का बताया जा रहा है. इस कार्टून में भविष्य में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया गया था. आज जब अमेरिका ने वेनेजुएला में एक्शन लिया, तो लोग इस कार्टून को देखकर हैरान रह गए हैं. सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वैश्विक राजनीति के फैसले इतने पहले ही तय हो जाते हैं, या फिर यह सिर्फ एक संयोग है.
करीब 20 साल पहले बना एक राजनीतिक कार्टून आज अचानक दुनिया की बड़ी खबर से जुड़ता दिख रहा है. सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका के वेनेजुएला पर हमले का अंदाजा इतने साल पहले लगाया जा सकता था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पुराना कार्टून इसी ओर इशारा करता है. यह कार्टून साल 2007 में ब्राजील के मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट कार्लोस लातुफ ने बनाया था, जिसे अब लोग अमेरिका के एक्शन से जोड़कर देख रहे हैं.
इस कार्टून का नाम था क्राइम्स इन प्रोग्रेस. उस वक्त इसे अमेरिका की विदेश नीति पर तंज माना गया था, लेकिन आज इसकी चर्चा बिल्कुल अलग वजह से हो रही है. अमेरिका की हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद लोग कह रहे हैं कि यह कार्टून किसी चेतावनी जैसा था.
ईरान भी है इस लिस्ट में
कार्टून में अंकल सैम व्हाइट हाउस में फोन पर बात करते दिखाई देते हैं. उनके सामने एक लिस्ट है, जिसमें उन देशों के नाम लिखे हैं, जहां अमेरिका पहले सैन्य दखल दे चुका है. इसके बगल में एक बॉक्स बना है, जिस पर लिखा है टू डू. इस बॉक्स में चार देशों के नाम दर्ज हैं-बोलिविया, वेनेजुएला, क्यूबा और ईरान. उस वक्त इसे अमेरिका विरोधी व्यंग्य समझा गया था, लेकिन आज वेनेजुएला पर हमले के बाद लोग कह रहे हैं कि इस सूची का एक नाम सच साबित हो गया.
देखें पोस्ट

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












