
2000 बम, 1600 ठिकाने और भीषण एयरस्ट्राइक... हिज्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट पर IDF का हमला, हेड को मार गिराया
AajTak
लेबनान में रेडियो सिस्टम हैक होने और इजरायली मैसेज सुनाई देने के कुछ देर बाद ही हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जबरदस्त हवाई हमले शुरू हो गए. लेबनान के बेरूत में किए गए ताजा हमले में तीन लोगों की मौत हो गई. यहां के दाहा जिले में एक इमारत पूरी तरह ध्वस्त हो गई.
लेबनान में रेडियो सिस्टम हैक होने और इजरायली मैसेज सुनाई देने के कुछ देर बाद ही हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर आईडीएफ ने जबरदस्त हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. लेबनान के बेरूत में किए गए इन हमलों में हिज्बुल्लाह के मिसाइल यूनिट के हेड इब्राहिम कबीसी सहित चार लोगों की मौत हो गई. यहां के दाहा में एक इमारत पूरी तरह ध्वस्त हो गई. अल-मायादीन नेटवर्क ने बताया कि दाहा के अल-रबीरी क्षेत्र में में आईडीएफ हमले में इमारत की तीन मंजिलें नष्ट हो गई हैं.
बताया जा रहा है कि लेबनान के बेरूत में हिज्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट है. इसे पूरी तरह नेस्तनाबूत करने के लिए इजरायली सेना यहां लगातार हवाई हमले कर रही है. आईडीएफ की तरफ से दावा किया जा रहा है उसके फाइटर जेट ने करीब 2000 बम इन इलाकों में गिराए हैं. रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि इब्राहिम कबीसी की बेरूत के दाहा में मार दिया गया. वो हिज्बुल्लाह में एक टॉप कमांडर था, जो सेक्रेटरी हसन नसरल्लाह के साथ काम करता था. वर्तमान में प्रमुख रणनीतिकार था.
सोमवार को इजरायल ने लेबनान के अंदर हिज्बुल्लाह के 1600 ठिकानों पर हवाई हमले किए. इसमें 585 लोग मारे गए, जबकि 1645 लेबनानी घायल हुए. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में 35 बच्चे और 58 महिलाएं शामिल हैं. वहीं इजरायली हमले के बाद हजारों लेबनानी अपना घर छोड़कर भागते नजर आए. आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, ''हम युद्ध नहीं चाहते हैं. हम अपने उपर मंडरा रहे खतरों को खत्म करना चाहते हैं. उत्तरी सीमा पर 7 अक्टूबर जैसा खतरा नहीं होगा. यह एक सुरक्षित सीमा होनी चाहिए. यह हमारा मिशन है. इसके लिए जो भी करना होगा, करेंगे.''
इन हमलों के जवाब में हिज्बुल्लाह ने भी इजरायली सीमा पर रॉकेट की बरसात कर दी. उनकी तरफ 200 से ज्यादा रॉकेट दागे गए, लेकिन ज्यादतर को इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही धवस्त कर दिया. वहीं कुछ रॉकेट उत्तरी शहर हाइफा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक सहित इजराइल के काफी अंदर तक पहुंचने में कामयाब रहे. हिज्बुल्लाह के हमले में दो नागरिकों के घायल होने की बात कही जा रही है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
हिज्बुल्लाह के लगातार हमलों के बाद इजरायल ने सोमवार को उसके खिलाफ सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक किया. इसे 18 साल बाद यानी साल 2006 में दोनों के बीच जंग के बाद का सबसे बड़ा अटैक बताया जा रहा है. इसी बीच मंगलवार को लेबनान में रेडियो सिस्टम हैक हो गए. बताया गया कि अचानक वहां के रेडियो नेटवर्क पर इजरायल का मैसेज सुनाई देने लगा, जिसमें लोगों को हिज्बुल्लाह के इलाके खाली करके सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया.
पहले पेजर, वॉकी-टॉकी, फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में ब्लास्ट के बाद रेडियो सिस्टम के हैक होने के बाद लेबनान के लोगों में खौफ फैल गया. हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के बीच भी सनसनी फैल गई. उनको सभी तरह के गैजेट से दूर रहने की सलाह दी गई. सोमवार को भी इजरायल की तरफ से फोन कॉल करके लोगों को तुरंत अपने घरों और इमारतों को छोड़ने की चेतावनी दी गई थी. लेबनानी में करीब 80 हजार से अधिक संदिग्ध इजरायली कॉल्स आई थीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










