2000 की 'नोटबदली' के नाम पर चल रहा गोरखधंधा, आजतक के स्टिंग में कई चेहरे बेनकाब
AajTak
'आजतक' के खुफिया कैमरे में ऐसे ही कई बड़े चेहरे कैद हुए हैं, जो राष्ट्रीय राजधानी में खुल्लेआम 2 हजार के नोटों को बदलने के लिए गैरकानूनी एक्सचेंज सेंटर चला रहे हैं. यानी यहां कोई कितने भी 2000 के नोट लेकर आए और कमीशन देकर बदले में कैश या सोना लेकर चला जाए.
आरबीआई की अधिसूचना के बाद 23 मई से 2 हजार के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लोग अपने दो हजार के नोट को बैंकों में जाकर बदलवा रहे हैं. इस बीच कैश माफिया भी एक्टिव हो गए हैं और वे 2 हजार के नोट बदलने का गोरखधंधा कर रहे हैं. 'आजतक' के खुफिया कैमरे में ऐसे ही कई बड़े चेहरे कैद हुए हैं, जो राष्ट्रीय राजधानी में खुल्लेआम 2 हजार के नोटों को बदलने के लिए गैरकानूनी एक्सचेंज सेंटर चला रहे हैं. यानी यहां कोई कितने भी 2000 के नोट लेकर आए और कमीशन देकर बदले में कैश या सोना लेकर चला जाए.
दरअसल, दिल्ली में कुछ सर्राफा व्यापारी 2000 रुपये के नोटों को बदलने का काम कर रहे हैं. इसके लिए वह मोटा कमीशन वसूल रहे हैं. उनका कहना है कि 2000 के नोटों के बदले कोई भी व्यक्ति चाहे तो कैश ले ले या फिर उसके बदले सोना ले सकता है. ऐसे सर्राफा आजतक के कैमरे में कैद हुए हैं, जो अलग-अलग ऑफर देकर 2 हजार के नोट बदल रहे हैं.
तारीख: 22 मई, 2023 दुकान का नाम: बंसल एंड सन्स ज्वैलर्स जगह: चांदनी चौक, दिल्ली
चांदनी चौक की कुचा महाजनी में 22 तरीख को एक बजे के करीब हम बंसल एंड संस ज्वैलर्स के मालिक नरेश बंसल से उनकी दुकान में मिले. नरेश बंसल को हमने बताया कि हमें सोना खरीदना है, लेकिन हमारे पास सिर्फ दो हज़ार के नोट हैं और सोना एक करोड़ का खरीदना है.
नरेश बंसल- सर क्या बता रहे हैं, कितने रुपये का देना होगा. दो हज़ार वाले में?रिपोर्टर- दो हज़ार वाले में सर एक करोड़ का ले लेंगे.नरेश बंसल- एक करोड़ लेंगे न, डेढ़-2 किलो के आसपास आएगा.रिपोर्टर- सारा कैश में होगा.नरेश बंसल- सर दो मिनट में बता रहा हूं.
इसके बाद नरेश बंसल ने हमसे कुछ वक्त मांगा और फिर बुलाकर पूछा कि क्या सोना ही लेना है या फिर दो हज़ार के नोट के बदले पांच सौ रुपये के नोट भी चलेगें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










