
200 लोगों की लिस्ट...जमीन से लेकर लाखों रुपये चंदा देने वालों को बाबा देता था ये 'विशेष सुविधा'
AajTak
यूपी के हाथरस में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के कार्यक्रम में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद अब उनके अकूत संपत्तियों का खुलासा हो रहा है. मैनपुरी के जिस आश्रम में ये बाबा रहते हैं वो 21 बीघा जमीन पर बनी हुई है और अंदर काफी लग्जरी कोठी है जिसमें हर सुविधा मौजूद है. इस आश्रम के बाहर ही दानदाताओं की लिस्ट लगी रखी हुई है जिसने उन्हें जमीन से लेकर पैसों तक का दान दिया है. यहां ऐसे दान देने वाले लोगों को विशेष सुविधा भी मिलती थी.
यूपी के हारथरस में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के कार्यक्रम में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद वो सवालों के घेरे में है और गायब है. हालांकि इस दौरान उनकी अकूत संपत्ति का खुलासा जरूर हुआ है.
मैनपुरी के बिछवा में जिस आश्रम में नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा रहते हैं उसकी कीमत करोड़ों में है. अलीगढ़ जीटी रोड पर 21 बीघा जमीन पर बना बाबा का यह आश्रम तमाम सुविधाओं से लैस है. इस आश्रम में बाबा की आलीशान कोठी, लग्जरी गाड़ियों को रखने के लिए गैरेज सहित आधुनिक सुविधाएं हैं. आज तक की पड़ताल में सामने आया कि बाबा का यह आश्रम लगभग 21 बीघा में फैला हुआ है. बाबा को आश्रम के लिए यह जमीन मैनपुरी के ही विनोद बाबू ने दान में दे दी थी.
करोड़ों की जमीन पर बने इस आश्रम के चारों तरफ बनी बाउंड्री और सारी सुविधाओं से लैस इस कोठी को बनाने का पैसा कहां से आया तो इसके जवाब में बाहर ही दानदाताओं की लिस्ट लगी हुई है. इसके अलावा आश्रम के बाहर बोर्ड पर ही लिखा है कि दान देने वाले इन लोगों को बाबा के साथ रहने और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करने की 'विशेष सुविधा' मिली हुई थी.
आश्रम के बाहर लगी दानदाताओं की लिस्ट
बाबा ने आश्रम के गेट पर 200 बड़े दानदाताओं की एक लिस्ट लगा रखी है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जमीन दान देने वाले विनोद बाबू का है. उसके बाद 199 नाम उन लोगों के हैं जिन्होंने आश्रम को 2 लाख 51 हजार रुपए से लेकर डेढ़ लाख, 1 लाख, 80 हजार, 50,000, 25000, 11000 और 10,000 रुपये तक दान में दिए. लिस्ट में 10,000 से कम का दान देने वाले दानकर्ताओं का नाम नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










