
'20-21 नवंबर को कृत्रिम बारिश करवा सकते हैं', बढ़ते प्रदूषण के बीच मंत्री गोपाल राय का बड़ा बयान
AajTak
Pollution in Delhi: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 500 के पार है. इस बीच दिल्ली में कृत्रिम बारिश की बातचीत चल रही है.
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है. इस बीच राजधानी में आर्टिफिशियल रेन (कृत्रिम बारिश) कराने की योजना है. इसके लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक बुलाई. बैठक के बाद गोपाल राय ने बड़ा ऐलान किया. वह बोले कि राजधानी दिल्ली में 20 और 21 नवंबर को कृत्रिम बारिश करवाई जा सकती है.
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार शाम को ये मीटिंग आईआईटी कानपुर की टीम के साथ बुलाई थी. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बीते कई जिन से 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है. प्रदूषण की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल खड़े किए थे.
मीटिंग से पहले पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अब तक आईआईटी कानपुर की तरफ से कृत्रिम बारिश को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. गोपाल राय ने आगे कहा था कि आईआईटी कानपुर के पास बारिश के दिनों (मॉनसून) में जिन इलाकों में बारिश नहीं होती है वहां के लिए तो फार्मूला है लेकिन सर्दियों के मौसम में कृत्रिम बारिश के लिए फार्मूला तैयार नहीं है.
दिल्ली सरकार ने आईआईटी कानपुर से गुजारिश की थी कि सर्दियों के मौसम में प्रदूषण के दौरान कम बारिश को लेकर एक प्लान तैयार करें और प्रस्ताव सरकार के सामने रखें.
दिल्ली का AQI 500 के भी पार
दिल्ली-NCR में हवा में जहर घुलना बंद नहीं हुआ है. लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है. इस बीच दिल्ली सरकार ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां एडवांस में दे दी हैं. अब 9 से 18 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे. ये फैसला बढ़ते प्रदूषण की वजह से ही लिया गया है. इसी के साथ दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड कैब्स को भी अब दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी. इनपर फिलहाल बैन लगा दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










