
'20 साल से घर की EMI भर रहे थे, बेटे ने निकाल दिया...' दर्दभरी कहानी सुना रो पड़ा बुजुर्ग कपल
AajTak
elderly couple evicted from home: इनके पास अब नोटिस आया कि इन्हें घर खाली करना होगा क्योंकि उसका मालिक उसे बेचना चाहता है. इन्हें पता चला कि इनके बेटे ने घर उस महिला को बेच दिया है, जिसके नाम से कपल के पास नोटिस आया था.
लोग शादी करते हैं, बच्चे पैदा करते हैं, फिर उन बच्चों को पाल पोसने के चक्कर में अपनी पूरी उम्र खपा देते हैं. फिर यही बच्चे आगे चलकर बुढ़ापे में अपने माता-पिता का साथ देंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं होती. जब अपने ही बच्चों से धोखा मिलता है, तो लोगों को तगड़ा झटका लगता है. क्योंकि इन्हीं बच्चों के लिए उन्होंने अपनी उम्र खपा दी है. एक ऐसी ही कहानी अमेरिका के कैलिफोर्निया से सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग कपल को उनके बेटे ने घर से निकाल दिया है. इस घर की ईएमई दोनों 20 साल से भर रहे थे. इस्माइल और एंजेलिता रामिरेज ने हाल ही में फॉक्स26 न्यूज को बताया कि उन्होंने 2003 में अपने बेटे के साथ अपना घर खरीदा था. बेटे ने कहा कि इन्हें कागजों में अपना नाम डालने की जरूरत नहीं है. दोनों से झूठ बोला गया. इन्हें अंग्रेजी नहीं आती, स्पैनिश आती है, इस वजह से ये कागज भी पढ़ नहीं पाए. इनके पास अब नोटिस आया कि इन्हें घर खाली करना होगा क्योंकि उसका मालिक उसे बेचना चाहता है. इन्हें पता चला कि इनके बेटे ने घर उस महिला को बेच दिया है, जिसके नाम से कपल के पास नोटिस आया था.
दोनों ने कानूनी मदद लेने की कोशिश की लेकिन वकीलों ने केस लेने से इनकार कर दिया. क्योंकि घर बेटे के नाम पर था. अमेरिका में ये इस तरह का पहला मामला नहीं है. इस कपल का कहना है, 'हमने सोचा कि हमारा बेटा ऐसा क्यों करेगा, जब वो जानता है कि ये हमारा घर है.' इस देश में लोग बुजुर्गों के साथ अत्याचार तो कर ही रहे हैं, साथ ही उनसे पैसे भी लूट रहे हैं. अत्याचार करने वालों में संतान या पार्टनर होते हैं. वहीं इस बुजुर्ग कपल का कहना है कि इन्हें सरकार से मिलने वाले पैसे नया घर लेने के लिए काफी नहीं हैं. न ही ये किराए का घर ले सकते हैं. फिलहाल इन्हें अपनी बेटी के पास रहना पड़ रहा है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










