
20 साल पुराने हत्या के मामले में बरी नरेश टिकैत पर फिर गिरेगी गाज! जानिए क्या है मामला
AajTak
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष सिंह को छह सितंबर 2003 को मुजफ्फरनगर के बौरखलान पुलिस थाने के तहत अहलावलपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने मृतक किसान नेता के बेटे योगराज सिंह की शिकायत पर तीन लोगों नरेश टिकैत, बिट्टू और प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज किया था.
मुजफ्फरनगर की एक अदालत में 20 साल पुराने हत्या के एक मामले में किसान नेता नरेश टिकैत को बरी कर दिया था. लेकिन इस फैसले के लगभग एक महीने के भीतर ही जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की सिफारिश की है.
अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने इस साल 17 जुलाई को नरेश टिकैत को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था. टिकैत पर 2003 में किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की हत्या का आरोप है. सहायक सरकारी वकील अमित कुमार त्यागी ने बताया कि जिला प्रशासन ने नरेश टिकैत को बरी करने के स्थानीय अदालत के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देने की राज्य सरकार को सिफारिश की.
क्या है मामला?
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष सिंह को छह सितंबर 2003 को मुजफ्फरनगर के बौरखलान पुलिस थाने के तहत अहलावलपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी.
पुलिस ने मृतक किसान नेता के बेटे योगराज सिंह की शिकायत पर तीन लोगों नरेश टिकैत, बिट्टू और प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज किया था. बाद में मामले में जांच क्राइम ब्रांच-सीआईडी को सौंप दी गई थी. एजेंसी ने जांच के दौरान टिकैत को क्लीन चिट दे दी थी लेकिन कोर्ट ने टिकैत को समन भेजा था. मामले में दो अन्य आरोपियों बिट्टू और प्रवीण की मामले की सुनवाई के दौरान ही मौत हो गई थी.
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत बड़े किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के चार बेटों में से सबसे बड़े हैं. वह राकेश टिकैत के भाई हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










