
20 लाख का जुर्माना, ठेका होगा रद्द, ब्लैकलिस्ट की तैयारी... टोल एजेंसी पर NHAI का सख्त एक्शन, जवान से हुई थी मारपीट
AajTak
भुनी टोल प्लाजा पर लंबी कतार और समय की कमी के कारण सेना के जवान कपिल सिंह ने टोल कर्मचारियों से वाहन जल्दी निकालने की अपील की. इस बात पर विवाद बढ़ गया और टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी.
मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-709A) पर स्थित भुनी टोल प्लाजा पर 17 अगस्त की रात एक शर्मनाक घटना सामने आई, जिसमें टोल कर्मचारियों ने भारतीय सेना के जवान कपिल सिंह और उनके भाई शिवम के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कार्रवाई करते हुए टोल कलेक्शन एजेंसी, मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और कंपनी का अनुबंध समाप्त करने के साथ-साथ भविष्य में टोल प्लाजा की बिडिंग में भाग लेने से रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
जवान के साथ टोल कर्मियों ने की थी मारपीट
मेरठ के गोटका गांव निवासी सेना के जवान कपिल सिंह 17 अगस्त की रात अपने चचेरे भाई शिवम के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे. उन्हें श्रीनगर में अपनी ड्यूटी जॉइन करनी थी. भुनी टोल प्लाजा पर लंबी कतार और समय की कमी के कारण कपिल ने टोल कर्मचारियों से वाहन जल्दी निकालने की अपील की. इस बात पर विवाद बढ़ गया और टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि कर्मचारियों ने कपिल को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा और एक कर्मचारी ने ईंट उठाने की कोशिश भी की.
यह भी पढ़ें: मेरठ के टोल प्लाजा पर जिस जवान के साथ हुई मारपीट, वह ऑपरेशन सिंदूर में भी था शामिल, छुट्टी खत्म होने पर ड्यूटी जॉइन करने जा रहा था श्रीनगर
इस दौरान कपिल के भाई शिवम ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद जनता में आक्रोश फैल गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ टोल प्लाजा पर जमा हो गई और उन्होंने टोल कर्मचारियों के खिलाफ विरोध जताते हुए तोड़फोड़ की. इस हंगामे के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया. मेरठ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज की और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
टोल कलेक्शन एजेंसी पर 20 लाख का जुर्माना

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






