
20 रुपये में खाना, ₹3 में पानी...रेलवे ने इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए शुरू की खास सुविधा
AajTak
भारतीय रेल द्वारा देशभर में विभिन्न चिन्हित स्टेशनों पर जनरल कोच के यात्रियों को ध्यान में रखकर किफायती भोजन की सुविधा शुरु की गई है. इस सुविधा के तहत जनरल कोच के यात्रियों को सस्ते में खाना और पानी उपलब्ध करवाया जाएगा.
देश में रेल यात्रा करना सब से किफायती और आसान तरीक़ा माना जाता है. लाखों लोग प्रतिदिन देश के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक यात्रा करते हैं. वहीं, हर तबका रेल से यात्रा करता है मगर जनरल कोच से यात्रा करने वाले लोगों को खाने-पीने की काफी दिक्कतें होती हैं. इसी को देखते हुए, अब वेस्टर्न रेलवे द्वारा सेकंड क्लास में यात्रा करने वाले लोगों के लिए मुंबई सेंट्रल, राजकोट, सुरेंद्रनगर और चित्तौड़गढ़ स्टेशनों पर किफायती भोजन और पैकेज्ड पानी की सुविधा का शुरू की गई है.
सामान्य श्रेणी की टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वेस्ट रेलवे ने सस्ता भोजन और पानी उपलब्ध कराने की शुरुआत की है. इस नई मुहिम के तहत सेकंड क्लास के कोच के सामने एक काउंटर लगाया गया है और यात्रियों को कम दाम में भोजन, नाश्ता, कॉम्बो भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है. इस काउंटर पर मिलने वाला भोजन आईआरसीटीसी के जलपान कक्ष और जन आहार से ही लोगों को दिया जाएगा.
20 रुपये में पूड़ी-सब्जी और अचार इन काउंटर पर मिलने वाले खाने को दो श्रेणियों में बांटा गया है. टाइप वन में 20 रुपये में सूखे आलू और अचार के साथ सात 'पूड़ियां' दी जाएंगी. वहीं, टाइप 2 में भोजन की कीमत 50 रुपये होगी और यात्रियों को चावल, राजमा, छोले, खिचड़ी, कुल्चे, भटूरा, पाव-भाजी और मसाला डोसा जैसे व्यंजन खाने के लिए मिलेंगे.
तीन रुपये में पानी इन काउंटरों का स्थान रेलवे जोन द्वारा तय किया गया है की यह काउंटर स्टेशन पर कहां लगाने हैं. अभी के लिए यह सुविधा देश के 51 स्टेशन पर शुरू कर दी गई है. वहीं, कल से 13 और स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी. काउंटरों पर 200 मिली पानी की बोतल भी जल्द ही उपलब्ध करवाई जाएगी. बता दें, इस 200 मिली पानी की बोतल की कीमत तीन रुपये होगी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







