
20 दबंगों ने महिला को जिंदा जलाया, चीखती-चिल्लाती रही, लोग बनाते रहे Video
AajTak
स्टील सिटी के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर 20 दबंगों ने एक महिला पर केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. आनन-फानन में महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वह 80 प्रतिशत तक जल चुकी है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है.
झारखंड की स्टील सिटी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां जमीन के विवाद को लेकर एक महिला को जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की गई. वो भी सरेआम बीच सड़क पर. घटना बांसगोड़ा इलाके की है. महिला जब बुरी तरह झुलस गई तो कुछ लोग उसकी मदद के लिए आगे आए. उन्होंने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया.
महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. सदर अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि वो 80 प्रतिशत तक जल चुकी थी. वहां बर्न यूनिट नहीं था. जिस कारण उसे बोकारो के जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. महिला का नाम अनीसा अली है जो कि 35 साल की है. घटना के बाबत जानकारी देते हुए महिला का पुत्र मुजाब अली ने बताया कि उसका घर और जमीन को लेकर किसी से विवाद चल रहा था. लगातार विरोधियों द्वारा उनका घर खाली करने को लेकर दबाब बनाया जा रहा था.
इसी क्रम में बुधवार को 20 लोग अचानक उनके घर आ धमके. उन लोगों ने अनीसा को घर से बाहर निकाला. फिर सड़क पर उनके ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी. घर के लोग अनीसा को बचाने की कोशिश करने लगे लेकिन हमलावरों ने उन्हें मदद नहीं करने दी. फिर वे लोग वहां से फरार हो गए. इसके बाद आनन-फानन में गांव के कुछ लोगों की मदद से अनीसा को सदर अस्पताल ले जाया गया.
लेकिन वहां बर्न यूनिट नहीं थी. इस कारण अनीसा को बोकारो के जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. महिला की हालत बेहद नाजुक है. वह 80 प्रतिशत तक जल चुकी है. परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही गई है. बता दें, महिला को आग लगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि महिला को जब आग के हवाले किया गया तो वह मदद के लिए चीखती रही. लेकिन लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










