
2+2 Dialogue: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा नज़रिए पर दिया जोर
ABP News
India Australia 2+2 Dialogue: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिसे पायने और पीटर डटन के साथ दिल्ली में 'टू प्लस टू' वार्ता की.
India Australia 2+2 Dialogue: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझा नज़रिए और बिना किसी समझौते के आतंकवाद का मुकाबला करने के महत्व पर जोर दिया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिसे पायने और पीटर डटन के साथ दिल्ली में 'टू प्लस टू' वार्ता की. वार्ता के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी मुक्त, खुले, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण पर आधारित है. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान नियम-कायदे पर आधारित व्यवस्था पर जोर दिया गया.More Related News













