
2 साल के बेटे ने गोली मारकर ली पिता की जान, फंसी मां
AajTak
लापरवाही से बंदूक चलाना और जान ले लेना... अमेरिका में इस तरह के पहले भी कई मामले सामने आए हैं. पिछले साल तो ऐसे सैकड़ों केस रिपोर्ट हुए थे.
2 साल के बच्चे ने गलती से अपने पिता को गोली मार दी, हादसे में उनकी मौत हो गई. हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस मामले में शख्स की पत्नी पर हत्या का आरोप लगा है. यह घटना 26 मई की है. जब शख्स को गोली लगी तब वह वीडियो गेम खेल रहे थे.
ऑरेंज काउंटी शेरिफ ऑफिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक- 26 साल के रेगी मैब्री, ऑरलॉडो (अमेरिका) के रहने वाले हैं. उनके तीन बच्चे हैं. घर पर समय बिताने के दौरान एक दिन दो साल के बच्चे के हाथ उनकी 'ग्लॉक 19' गन लग गई, गलती से गन चल भी गई और गोली पिता को लगी.
खास बात यह है कि इस मामले में मैब्री की पत्नी मैरी आइला (28) पर हत्या और लापरवाही के आरोप लगे हैं. अगर उन पर हत्या का आरोप साबित हो जाता है, तो उन्हें 15 साल जेल की सजा हो सकती है.
कानूनी मामलों के जानकार, शेरिफ मीना ने कहा- अभी तक इस मामले में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर बच्चे के पास गन पहुंची कैसे? शुरुआत में जांच अधिकारियों को लगा कि ये आत्महत्या का मामला है. लेकिन, बाद में आइला ने बताया कि यह सब उनके दो साल के बच्चे ने किया. उन्होंने जोरदार आवाज सुनी और उनके पति खून से लथपथ फ्लोर पर पड़े थे. इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया.
आइला ने इस दौरान अपने पांच साल के बच्चे से यह भी पूछा कि आखिर 2 साल के बच्चे को गन कैसे मिल गई? लेकिन वह भी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सका. शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला कि आइला ने अपने बयान भी बदले. कभी उन्होंने बताया कि गन बैंगनी रंग के बैग में रखी थी, तो कभी बताया कि गन कंपार्टमेंट, बॉक्स में थी. वह लगातार अपने बयान बदल रही थीं. लेकिन, बाद में उन्होंने कहा कि किसी बच्चे ने इसे बैग से निकाल लिया होगा.
वहीं, इस मामले में 'मॉम्स डिमांड एक्शन' के फाउंडर शैनन वॉटसन ने चिंता जताई, उन्होंने कहा यह काफी चिंताजनक है. जहां बच्चे आसानी से लोडेड बंदूक उठा रहे हैं और खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं या किसी और को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








