
2 लाख कर्ज के बदले 93 लाख वसूल चुके थे... शिकायत की तो महिला को अगवा कर मार डाला
AajTak
पटना के गोपालपुर थाना इलाके में बदमाशों ने प्रोफेसर की ANM पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में प्रोफेसर ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. प्रोफेसर का आरोप है कि पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, इसके बाद भी सुरक्षा नहीं दी, जिसका यह नतीजा है. उन्होंने 2 लाख का कर्ज लिया था, जिसके बदले 93 लाख रुपये सूद के रूप में दे चुका था.
बिहार के पटना में एक प्रोफेसर की पत्नी को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. प्रोफेसर ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. प्रोफेसर का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को शिकायत कर पूरी बात बताई थी, इसके बाद भी सुरक्षा नहीं दी गई. इसी वजह से आज ये घटना हुई है.
जानकारी के अनुसार, पटना सिटी अनुमंडल के गोपालपुर थानांतर्गत बेलवारा गांव में पुष्पा नाम की ANM को बदमाशों ने सिर में गोली मार दी. इससे महिला की मौत हो गई. महिला के प्रोफेसर पति जगदेव प्रसाद ने कहा कि साल 2014 में हनुमान नगर के रहने वाले जितेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार और नेहा कुमारी से 2 लाख रुपया कर्ज लिया था. उसके बाद सूद के रूप में करीब 93 लाख रुपये दिए, लेकिन उनके कर्ज का सूद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था.
महिला के पति ने कहा- एक बार मुझे भी कर लिया था अगवा
जगदेव प्रसाद ने कहा कि मुझे भी एक बार उन लोगों ने अगवा कर लिया था. इसके बाद गोपालपुर थाना इलाके में लेकर जान से मारने की धमकी दी थी. इस घटना के बाद मैंने लिखित शिकायत रामकृष्णा नगर थाने के साथ ही पटना सदर डीएसपी, पटना के एसपी और एसएसपी से की थी. शिकायत के बाद भी इस मामले में पुलिस ने कुछ नहीं किया. आज मेरी पत्नी को इन्हीं लोगों ने अगवा कर लिया.
'अगवा कर लिया, फिर गोपालपुर इलाके में ले जाकर गोली मार दी'
महिला के पति जगदेव प्रसाद ने कहा कि मेरी पत्नी इन दिनों पल्स पोलियो अभियान में राजेंद्रनगर में ड्यूटी कर रही थी, वहां से ही आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया था. इसके बाद गोपालपुर थाना इलाके में ले जाकर सिर में गोली मार दी. इस मामले में सबसे ज्यादा लापरवाही पुलिस ने दिखाई है. पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद भी हमें सुरक्षा नहीं दी. पुलिस से अब मैं यही कहूंगा कि तीनों आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो. वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







