
2 बीवी, 6 गर्लफ्रेंड, 9 बच्चे...5वीं पास पीओपी मजदूर ऐसे लगाता था लाखों का चूना, यूं बना वॉन्टेड क्रिमिनल
AajTak
फॉल्स सीलिंग करने वाला एक शख्स काम छूटने पर सोशल मीडिया पर रील्स बनाने लगा. पहचान बनी, पैसे भी आए, लेकिन बढ़ते खर्चों ने उसे क्रिमिनल बना दिया. वो लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगने लगा. उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हो गए. आखिरकार एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस के सामने उसने जो राज खोले उसे सुनकर हर कोई दंग है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सरोजनी नगर इलाका. यहां स्थित एक फाइव स्टार होटल का लग्जरी रेस्टोरेंट. एक शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ डिनर कर रहा था. परिवार के बीच नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश जाने की चर्चा चल रही थी. बेटे सिंगापुर जाने की जिद्द कर रहे थे, तो बीवी दुबई जाने की बात कह रही थी. अभी डेस्टिनेशन तय भी नहीं हो पाया था कि अचानक वहां पुलिस आ गई. कोई कुछ समझ पाता उससे पहले पुलिस ने उस शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया. पत्नी और बच्चों को घर जाने के लिए कहकर पुलिस उसे लेकर थाने आई. वहां पूछताछ के दौरान जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर लोग दंग रह गए.
दरअसल, पुलिस की गिरफ्त में आए इस शख्स का नाम अजीत मौर्य उर्फ रमेश कुमार है. ये उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है. इसने पांचवीं तक पढ़ाई की है. साल 1999 में छठी क्लास में फेल होने के बाद परिजनों के दबाव में आकर नौकरी की तलाश में मुंबई चला गया. वहां एक ठेकेदार के पास रहकर पीवीसी फॉल्स सीलिंग का काम करने लगा. इसी दौरान उसकी मुलाकात संगीता नामक एक महिला से हुई. दोनों के बीच प्यार हो गया. साल 2000 में दोनों ने शादी कर ली. इन दोनों के सात बच्चे हैं. साल 2010 तक इनकी जिंदगी खुशहाल कटी, लेकिन इसी दौरान उसका काम छूट गया. इधर-उधर हाथ-पैर मारने के बाद काम नहीं मिला तो गोंडा लौट आया.
मुंबई में पीओपी का काम करते हुए सीखे ठगी के गुर मुंबई में रहने के दौरान अजीत कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया, जो ठगी का काम किया करते थे. उन लोगों के साथ रहते-रहते इसने भी ठगी के गुर सीख लिए. गांव वापस आने के बाद इसने धोखाधड़ी का धंधा शुरू करने का प्लान बनाया. इसके लिए लखनऊ चला आया. यहां अपने दो साथियों प्रतापगढ़ के राजेश कुमार और अंबेडकर नगर के दीपक गुप्ता के साथ मिलकर उसने एक गैंग बनाया. इसमें मुंबई में रहने वाला सूरज कुमार भी उनका पार्टनर बन गया. सूरज फोन के जरिए शिकार की तलाश करता. उसे अपने जाल में फंसाकर अजीत, राजेश और दीपक से संपर्क कराता. ये तीनों पैसे डबल करने का लालच देकर शिकार को लखनऊ बुलाते.
असली-नकली नोट का जाल, पैसे डबल करने का लालच पहले शिकार को 100-100 रुपए के असली नोट नकली बताकर दे दिए जाते. उससे कहा जाता कि इसे ले जाकर बाजार में चलाओ. नोट चूंकि असली होते तो आसानी से चल जाते थे. इसके बाद शिकार को उन पर भरोसा हो जाता. फिर बड़ी संख्या में पैसों की डिमांड की जाती. उन पैसों को डबल करने का वादा किया जाता. शिकार जब पैसे लेकर आता तो उसे नकली नोटों से भरा बैग देकर आरोपी फुर्र हो जाते. बैग खोलने के बाद शिकार ठगा रह जाता. इस तरह गैंग ने कई लोगों को ठगा. इनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हुए. लेकिन ये पुलिस की गिरफ्त में आने से बचते रहे. इसी दौरान इन्होंने उन्नाव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार को अपने जाल में फंसा लिया.
यह भी पढ़ें: 10 राज्य, 892 केस, 6 महीने, 21 करोड़ कमाई...एक सब्जीवाले के करोड़पति ठग बनने की हैरतअंगेज दास्तान
तीन लाख रुपए लेकर नकली नोट का बैग पकड़ा दिया 26 नवंबर को धर्मेंद्र कुमार को तीन लाख रुपए के बदले छह लाख देने का वादा करके लखनऊ बुलाया गया. धर्मेंद्र पैसे लेकर पहुंचे तो उन्हें ताला बंद एक बैग दिया गया. इसके बाद आरोपी ये कहकर जल्दीबाजी दिखाने लगे कि पीछे पुलिस लगी है, इसलिए वो बैग कहीं दूसरी जगह जाकर खोले. पीड़िता को उन पर इतना भरोसा हो चुका था कि वो बैग लेकर चला गया. उसने जब बैग खोला तो उसके होश ही उड़ गए. नोटों के बंडल में केवल उपर और नीचे असली नोट थे, बाकी सब नकली थे. इसके बाद उन्होंने सरोजनी नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अजीत को वारदात के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया. उसके दोनों साथी फरार बताए जा रहे हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



