
'2 दिन में लेंगे भाई सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला', नीरज बवाना गैंग का ऐलान!
AajTak
पुलिस को पता चला है कि मूसेवाला हत्याकांड की प्लानिंग तिहाड़ जेल में रची गई थी. पंजाब बेस्ड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक फेसबुक पेज ने हमले की जिम्मेदारी ली. कहा गया कि सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस और उनका भाई गोल्डी बराड़ लेते हैं.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक बार फिर पंजाब में गैंगवार शुरू हो सकता है. विक्की डोंगर और दविंदर बंबीहा गैंग के बाद नीरज बवाना गैंग भी खुलकर मैदान में आ गया है. कथित तौर पर नीरज बवाना गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए खुली धमकी देते हुए कहा कि वो दो दिन के अंदर मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे.
नीरज बवाना गैंग ने खुलेआम ऐलान करते हुए कहा है कि सिद्धू मूसेवाला उनका भाई था और अब वो दो दिन में उनकी हत्या का बदला लेंगे. बता दें कि नीरज बवाना का नाम हाल ही में पहलवान सुशील कुमार मामले में काफी चर्चा में रहा था. कौन है नीरज बवाना? नीरज बवाना दिल्ली के बवाना गांव का रहने वाला है. इसी वजह से उसके नाम के साथ बवाना जुड़ गया. नीरज पर हत्या, डकैती, लूट, जबरन उगाही, लोगों को धमकी देने और जान से मारने की धमकी जैसे कई मामले दर्ज हैं. ये मामले सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि दिल्ली के बाहर के थानों में दर्ज हैं. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवाना जेल के अंदर से ही अपने गैंग को चला रहा है. इतना ही नहीं नीरज के गुर्गे उसका पूरा सोशल मीडिया भी संभालते हैं. अगर बात नीरज की गैंग की करें तो उसके गैंग में लोकल लड़कों के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बदमाश शामिल हैं. जो लूट, डकैती, जबरन उगाही और कत्ल के मामलों में शामिल हैं. इनके निशाने पर वो प्रॉपर्टी भी होती है जिसे लेकर विवाद होता है. एक वक्त था जब दिल्ली में नीतू दाबोदा का दबदबा था लेकिन पुलिस एनकाउंटर में नीतू के मारे जाने के बाद नीतू की गैंग के कई बदमाश नीरज के साथ जुड़ गए और नीरज का गैंग न सिर्फ बड़ा हो गया बल्कि खतरनाक भी हो गया.5 दिन की रिमांड पर लॉरेंस बिश्नोई इसी बीच मूसेवाला हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड में लिया है. बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल बिश्नोई को लेकर मूसेवाला हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी. जानकारी के मुताबिक लॉरेंस को स्पेशल सेल ने पांच दिन की कस्टडी में लिया है. आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने रची थी. मूसेवाला हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस ने भटिंडा और फिरोजपुर जेल में बंद दो गैंगस्टर मनप्रीत सिंह और शरद को 5 दिन के प्रोडक्ट्स वारंट पर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है. दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर और सक्रिय सदस्य हैं.
ये भी पढ़ें:

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










