
'2 घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली मीटिंग, कानून बन जाएंगे हमारे 5 वायदे', बेंगलुरु में बोले राहुल
AajTak
कांग्रेस में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की पहली कैबिनेट बैठक में आज ही हमारे पांच वायदे कानून बन जाएंगे. उन्होंने कर्नाटक की जनता का आभार जताया.
कर्नाटक में नई सरकार का गठन हो गया है. सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ 8 मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. शपथग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्नाटक की जनता को कांग्रेस सरकार बनाने के लिए धन्यवाद दिया. राहुल गांधी ने कहा कि 1-2 घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी और उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे. हम जो कहते हैं हम कर दिखाते हैं.
राहुल गांधी ने कहा, 'कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं. आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया. पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सही यह आप और हम जानते है. मीडिया में लिखा गया कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी क्यों जीती. इस जीत का सिर्फ एक कारण है और वह है कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ खड़ी हुई. हमने यात्रा में कहा था नफरत को मिटाया और मोहब्बत जीती, नफरत के बाज़ार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली हैं.'
राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने बीजेपी के भ्रष्टाचार को हरा दिया. उन्होंने कहा, ' हम झूठे वादे नहीं करते हैं. जो कहते हैं, वह करते हैं. एक-दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी जिसमें हमारे पांच वायदे कानून बन जाएंगे. हम जो कहते हैं, वह हम करते हैं. सरकार का लक्ष्य हमारे किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, युवाओं की रक्षा करना और उनके भविष्य को सुनहरा बनाना है, कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को जो ताकत दी है, हम उसे भूल नहीं सकते हैं. यह सरकार कर्नाटक के लोगों की है. हम दिल से आपके लिए काम करेंगे.'
1- कांग्रेस पार्टी ने पहला वादा किया था कि हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. 2- दूसरा वादा है, ग्रैजुएट बेरोजगार को 3 हजार रुपये मासिक भत्ता और डिप्लोमा होल्डर्स छात्रों को डेढ़ हजार रुपये मासिक भत्ता. 3- कांग्रेस का तीसरा वादा है, प्रत्येक परिवार की एक महिला को दो हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा. 4- हर गरीब व्यक्ति को 10 किलोग्राम मुफ्त अनाज. 5- 5वां वादा है, हर महिला को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी.
1- 200 यूनिट फ्री बिजली: इस वादे को अगर पूरा किया जाता है तो इस पर सरकार को सलाना 14 हजार 430 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे और जो राज्य का कुल बजट का 5% पैसा सिर्फ मुफ्त बिजली पर खर्च हो जाएगा.
2- बेरोजगारी भत्ता: इस योजना पर सालाना खर्च 3 हजार करोड़ रुपये होगा, और राज्य के कुल बजट का 1.2 प्रतिशत हिस्सा इसी बेरोजगारी भत्ते को देने पर खर्च हो जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










