
1962 के युद्ध में जवाहरलाल नेहरू ने बुलाया था संसद का विशेष सत्र, दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग
AajTak
दिग्विजय सिंह ने मांग की कि पीएम मोदी सर्वदलीय बैठकों में शामिल हों. साथ ही कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकी हमले, 'ऑपरेशन सिंदूर' और सीमा पार ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद बनी भारत-पाक सहमति को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए.
भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद विपक्ष संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार को चीन के साथ युद्ध के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के अनुरोध पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विशेष सत्र बुलाने की याद दिलाई.
दिग्विजय सिंह ने मांग की कि पीएम मोदी सर्वदलीय बैठकों में शामिल हों. साथ ही कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकी हमले, 'ऑपरेशन सिंदूर' और सीमा पार ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद बनी भारत-पाक सहमति को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए.
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 'संघर्ष विराम' का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा कि भारत का यह स्पष्ट रुख है कि वह (सीमा पार के मुद्दों पर) तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को कभी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने ट्रंप के बयानों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "वे (ट्रंप) कब और क्या कहेंगे, इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती. लेकिन प्रधानमंत्री की 'चुप्पी' ने हमें परेशान कर दिया है. प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठकों में भी हिस्सा नहीं लेते."
उन्होंने कहा कि चीन के साथ 1962 के युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अटल बिहारी वाजपेयी की मांग पर (संसदीय) सत्र बुलाया था.
सिंह ने कहा, "हम मांग करते हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए. कम से कम उन्हें (प्रधानमंत्री को) सर्वदलीय बैठकों में हिस्सा लेना चाहिए."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










