
1958 में चीन पर परमाणु बम गिराने वाला था अमेरिका, लेकिन ऐसे पलटी बाजी
AajTak
शीत युद्ध के दौरान साल 1958 में अमेरिकी सेना चीन पर परमाणु हमला करना चाहती थी. 'पेंटागन पेपर्स' फेम शो के डेनियल एल्सबर्ग ने ऑनलाइन कुछ दस्तावेज पोस्ट किए हैं जिसमें ऐसा दावा किया गया है. न्यू यॉर्क टाइम्स ने भी इन दस्तावेजों को लेकर रिपोर्ट छापी है.
शीत युद्ध के दौरान साल 1958 में अमेरिकी सेना ने चीन पर परमाणु हमला करने की योजना बनाई थी. 'पेंटागन पेपर्स' फेम शो के डेनियल एल्सबर्ग ने ऑनलाइन कुछ दस्तावेज पोस्ट किए हैं जिसमें ऐसा दावा किया गया है. न्यू यॉर्क टाइम्स ने भी इन दस्तावेजों को लेकर रिपोर्ट छापी है. साल 1958 में ताइवान को कम्युनिस्ट ताकतों के हमले से बचाने के लिए अमेरिकी जनरल मुख्यभूमि चीन पर परमाणु हमला करने पर जोर दे रहे थे. अमेरिकी सेना को ये भी अंदाजा था कि सोवियत संघ चीन की मदद के लिए आगे आएगा और परमाणु हथियारों से हमले का जवाब देगा. हालांकि, उनका मानना था कि ताइवान की सुरक्षा के लिए अमेरिका को ये कीमत भी चुकाने में हिचकना नहीं चाहिए. पूर्व सैन्य विश्लेषक एल्सबर्ग ने इस सीक्रेट दस्तावेज के कुछ हिस्सों को ऑनलाइन प्रकाशित किया है. एल्सबर्ग की उम्र 90 साल है और वह वियतनाम युद्ध या पेंटागन पेपर्स से जुड़े गोपनीय दस्तावेज मीडिया को लीक करने के बाद प्रसिद्ध हुए थे.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









