
19 करोड़ से अधिक कैश, अहम दस्तावेज... IAS पूजा सिंघल के करीबी के ठिकाने पर ED को क्या-क्या मिला?
AajTak
झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED Raid) की रेड खत्म हो गई है. ED ने इस कार्रवाई में किसी को भी अरेस्ट या detain नहीं किया है. ईडी को आईएएस पूजा सिंघल के करीबी चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां से 19 करोड़ 31 लाख रुपये मिले हैं. इसके अलावा कुछ अहम दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं. ईडी 7 बक्सों में भरकर कैश को सील करके ले गई है.
झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड खत्म हो गई है. सुबह से जारी छापेमारी में IAS पूजा सिंघल के करीबी चार्टर्ड एकाउंट के दिल्ली के ठिकाने से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है. ED ने 18 लोकेशन पर छापेमारी की. अभी भी कुछ लोकेशन पर ED के अधिकारी मौजूद हैं. ED ने रांची स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां छापेमारी के दौरान कुल 19 करोड़ 31 लाख रुपये जब्त किए. झारखंड कैडर की IAS अधिकारी पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां से हुई इस कार्रवाई के दौरान महत्वपूर्ण सबूत और दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
जानकारी के अनुसार, ED ने इस कार्रवाई में किसी को अरेस्ट या detain नहीं किया है. छापेमारी के दौरान मिले कैश को ED 7 बक्सों में भरकर सील करके ले गई है. बताया जा रहा है कि रुपया पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के CA सुमन कुमार के पास से बरामद हुआ है. फिलहाल सूत्रों की मानें तो सुमन कुमार के पैसों का हिसाब नहीं दिया है. सुमन कुमार ने बताया कि assesment के लिए घर में पैसे रखे थे.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, 7.27 करोड़ की संपत्ति अटैच
देशभर में कई राज्यों के साथ झारखंड में ED ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की. खान सह उद्योग सचिव पूजा सिंघल के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापा मार गया. सुबह 7 बजे से पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक साथ दबिश दी. रांची में पंचवटी रेजीडेंसी बी ब्लॉक 904 में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची. पल्स अस्पताल से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की. दरअसल, ये अस्पताल पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा का है. हरिओम टॉवर के न्यू बिल्डिंग में भी ईडी ने छापा मारा.
ईडी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति मामले व खान लीज मामले समेत खूंटी में मनरेगा में 18 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के मामले में छापेमारी की गई. राम विनोद सिन्हा नाम के सेक्शन अफसर पर एफआईआर दर्ज थी. उसी के आधार पर गिरफ्तारी हुई. उससे पूछताछ के दौरान कुछ ब्यूरोक्रेट्स के नाम सामने आए. इन नामों में पूजा सिंघल का नाम भी सामने आया. इसके बाद ED ने यह कार्रवाई की.
यह भी पढ़ें: खनन पट्टा मामले में CM हेमंत सोरेन को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई टली

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










