
17 सेकंड में 9 बार फावड़े से सिर पर किए वार....., PAC के रिटायर्ड दरोगा की दिल दहला देने वाली हत्या
AajTak
Muzaffarnagar News: हमलावर जरीफ अंसारी जब तक वार करता रहा, जब तक कि गरीबदास खून से लथपथ होकर ज़मीन पर नहीं गिर पड़ा. इस दौरान हमलावर ने फावड़े से एक या दो नहीं, बल्कि ताबड़तोड़ पूरे 9 वार किए. यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.
UP News: मुजफ्फरनगर जिले में एक बेखौफ हमलावर ने फावड़े से पीएसी के रिटायर्ड दलित दरोगा की हत्या कर दी. हमला उस समय किया गया जब रिटायर्ड दरोगा गरीबदास एक दुकान पर बैठ दुकानदार से बातें कर रहा था. वहीं, हमलावर तब तक वार करता रहा, जब तक कि घायल गरीबदास खून से लथपथ होकर जमीन पर नहीं गिर गया. इस दौरान हमलावर ने फावड़े से एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 9 वार किए. यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फावड़े को लेकर थाने पहुंच गया. जहां उसने पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए अपने जुर्म को कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान रिटायर्ड दरोगा को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया.
दरअसल, घटना सिखेड़ा थाना इलाके के सिखेड़ा गांव की है. जहां पीएससी से रिटायर्ड दलित दरोगा गरीबदास गुरुवार दोपहर गांव स्थित पेस्टिसाइड की एक दुकान पर बैठा हुआ था. वह दुकानदार से बातचीत में मशगूल था. उसी दौरान दुकान पर पहुंचे गांव के ही जरीफ अंसारी ने उस पर फावड़े से हमला बोल दिया. हमलावर जरीफ तब तक वार करता रहा, जब तक कि गरीबदास जमीन पर धराशाई नहीं हो गया.
इस दौरान हमलावर जरीफ ने फावड़े से गरीबदास पर एक नहीं दो नहीं, बल्कि रुक-रुककर 9 बार वार किए. जिसके बाद आरोपी जरीफ गरीबदास को मरणासन्न स्थिति में खून से लथपथ मौके पर छोड़कर सिखेड़ा थाना पहुंच गया. जहां उसने पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस जानलेवा हमले का यह पूरा वाकया दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. देखें Video:-
बहरहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल गरीबदास को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी जरीफ ने बताया कि उसकी पत्नी का गरीबदास संग अवैध संबंध चल रहा था. इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है.
इस घटना को लेकर सिखेड़ा गांव के प्रधान अनूप चौधरी ने बताया, जरीफ अंसारी नाम के शख्स ने गरीबदास को जान से मारने की नीयत से हमला किया. पहले तो दो बार फावड़े मारकर गरीबदास को जमीन पर गिरा दिया और फिर उसकी गदर्न पर वार कर दिए. अब घायल आनंद हॉस्पिटल में भर्ती है. हालत बहुत गंभीर है. उसके सिर की हड्डी टूट गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










