
17 सालों से भारत में था ये पाकिस्तानी, डिपोर्ट किए जाने से ठीक पहले हार्ट अटैक से मौत
AajTak
भारत के कूटनीतिक फैेसले के चलते भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ रहा है. इसी कड़ी में 69 साल के एक शख्स को भी वापस लौटना था लेकिन अपने मुल्क जाने के पहले ही बुधवार उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़े कूटनीतिक कदम उठाए हैं, इनमें से एक है पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी अल्पकालिक वीजा रद्द करना. अब भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ रहा है. इसी कड़ी में 69 साल के एक शख्स को भी वापस लौटना था लेकिन अपने मुल्क जाने के पहले ही बुधवार उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.
अब्दुल वहीद को जम्मू-कश्मीर पुलिस पाकिस्तान वापस भेजने के लिए श्रीनगर से लाई थी. उन्होंने बताया कि वह पिछले 17 सालों से भारत में रह रहा था और पुलिस को उसका वीजा एक्सपायर्ड मिला. अब उन्हें डिपोर्ट किए जाने की तैयारी थी. इससे पहले ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई.
इधर, कुल 224 भारतीय नागरिक और पाकिस्तानी नागरिक, जिनके पास नो ऑब्लिगेशन टू रिटर्न टू इंडिया (NORI) वीजा था, अटारी सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) के माध्यम से भारत में प्रवेश कर गए. वहीं कुल 139 पाकिस्तानी नागरिक दूसरी तरफ चले गए.
35 साल की मोनिका रजानी, जो एक पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक हैं और जिनके पास NORI और लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) है, अपनी पांच साल की भारत में जन्मी बेटी सैमारा के साथ भारत आई हैं. उन्होंने कहा,'मैं इस डर से पाकिस्तान से भारत आई हूं कि ICP कभी भी बंद हो सकता है. मैं एक हिंदू परिवार से हूं और करीब नौ साल पहले विजयवाड़ा में मैंने एक हिंदू व्यक्ति से शादी की थी. विजयवाड़ा से मेरे ससुराल वाले और पति मुझे लेने के लिए यहां इंतजार कर रहे थे.'
उन्होंने कहा, 'मैं दोपहर 3 बजे भारत आई, जहां कस्टम और इमिग्रेशन क्लीयरेंस में करीब तीन घंटे लग गए. चिलचिलाती गर्मी के कारण अपनी मां के साथ यात्रा कर रहे बच्चों के लिए सभी जरूरी क्लीयरेंस का इंतजार करना मुश्किल था.' उन्होंने कहा कि विजयवाड़ा के लिए रवाना होने से पहले मैं और मेरे परिवार के सदस्य स्वर्ण मंदिर जाएंगे.
पिछले सप्ताह पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, केंद्र ने कई फैसले लिए, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंधों को कम करना, तथा अल्पकालिक वीजा पर आए सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने या कार्रवाई के लिए तैयार रहने का आदेश देना शामिल है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







