
17 घंटे पूछताछ, आधी रात गिरफ्तारी... जानिए मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय राउत से जुड़े बड़े अपडेट
AajTak
संजय राउत की गिरफ्तारी के बारे में भाई सुनील राउत ने जानकारी दी. संजय राउत को सोमवार दोपहर लंच के बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुनील राउत ने कहा कि ईडी संजय राउत से डरती है, इसलिए गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, संजय राउत के घर से ईडी ने 11.50 लाख रुपये भी जब्त किये हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आखिरकार संजय राउत (Sanjay Raut) को गिरफ्तार कर लिया है. ED ने PMLA के तहत आधी रात यानी 12 बजे संजय की गिरफ्तारी दिखाई है. रात साढ़े 12 बजे संजय के भाई सुनील राउत ईडी दफ्तर पहुंचे. बाद में सुनील अपने साथ एक बैग लेकर वापस अंदर गए. ईडी ने संजय को रविवार शाम को कथित तौर पर हिरासत में लिया था.
संजय राउत की गिरफ्तारी के बारे में भाई सुनील राउत ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ईडी संजय राउत से डरती है, इसलिए गिरफ्तार कर लिया है. सुनील ने कहा कि फर्जी दस्तावेज के सहारे संजय राउत को पात्रा चॉल से जोड़ने की कोशिश हो रही है. यह गिरफ्तारी सिर्फ उनकी आवाज को दबाने के लिए की गई है. जो भी पैसा (10 लाख) मिला है, वो शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे का था. उस पैसे पर एकनाथ शिंदे अयोध्या यात्रा भी लिखा है. ईडी दफ्तर के बाहर कुछ शिवसैनिकों ने नारेबाजी भी की है.
फिलहाल, संजय राउत को सोमवार दोपहर लंच के बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, संजय राउत के घर से ईडी ने 11.50 लाख रुपये भी जब्त किये हैं. वहीं ईडी के सीनियर ऑफिसर भी देर रात दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं. संजय राउत से पूछताछ की जा रही है.
ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद संजय राउत ने मीडिया से भी बात की. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, लेकिन वह झुकेंगे नहीं. उन्होंने कहा कि झूठ सबूत गढ़कर ईडी उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है. हालांकि इस बीच संजय राउत के वकील ने दावा किया है कि उनको सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया है, हिरासत में नहीं लिया गया है. करीब 6 घंटे बाद संजय की गिरफ्तारी की खबर आई.
इससे पहले करीब 9 घंटे तक ईडी की टीम ने संजय राउत के घर छानबीन की. ईडी ने यह छापेमारी पात्रा चॉल घोटाले से जुडे़ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की थी. रविवार को ED की टीम सुबह 7 बजे राउत के भांडुप स्थित घर पर पहुंची थी. शाम चार बजे करीब ईडी ने संजय राउत को हिरासत में ले लिया. समर्थक संजय राउत के घर के बाहर जमा हो गए. उन्होंने ईडी टीम का रास्ता रोक लिया. हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया.
संजय को फंसाने की कोशिश कर रही ईडी

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








