
16 साल की ये सोशल मीडिया स्टार है सारा अली खान की हमशक्ल, तस्वीरें हो रहीं वायरल
AajTak
देश में कई ऐसे लोग हैं जो बॉलीवुड सुपरस्टार्स के हमशक्ल के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. कई ऐसे भी हैं जो स्टार जैसे चेहरे को भुनाते हुए अपना बिजनेस खड़ा कर चुके हैं. अब सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान की एक हमशक्ल काफी वायरल हो रही हैं.
देश में कई ऐसे लोग हैं जो बॉलीवुड सुपरस्टार्स के हमशक्ल के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. कई ऐसे भी हैं जो स्टार जैसे चेहरे को भुनाते हुए अपना बिजनेस खड़ा कर चुके हैं. अब सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान की एक हमशक्ल काफी वायरल हो रही हैं. खास बात ये है कि ये हमशक्ल सिर्फ 16 साल की है. इस युवती का नाम अलीना नामाजी है और वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. अलीना अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं और वे अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट्स और रील्स शेयर करती रहती हैं. मुंबई में रहने वाली अलीना के इंस्टाग्राम पर 57 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिर्फ 14 पोस्ट ही किए हैं. हालांकि वे कई रील्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं. अलीना ने हाल ही में अपना एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है. इस चैनल पर वे अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई चीजें शेयर करती हैं. अलीना का ये चैनल भी काफी तेजी से फैंस के बीच लोकप्रिय हो रहा है. अलीना इस चैनल पर इंस्टाग्राम एन्फ्लुएंसर तनीषा मीरवानी और अर्चित मेहर के साथ भी दिखाई दे चुकी हैं.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












