
16वां राउंड, साढ़े 12 घंटे बैठक... बेनतीजा रही भारत-चीन की मीटिंग, पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर आया साझा बयान
AajTak
पूर्वी लद्दाख गतिरोध को खत्म करने के लिए भारत-चीन की मिलिट्री के बीच 16वें राउंड की बैठक हुई. यह मीटिंग 12 घंटे से ज्यादा चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला.
लद्दाख विवाद को सुलझाने के लिए भारत-चीन के बीच चली मैराथन बैठक एक बार फिर बेनतीजा रही. पूर्वी लद्दाख पर जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए भारत-चीन की सेना के बीच यह 16वें दौर की बैठक थी. रविवार को साढ़े 12 घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में ऐसा कोई समाधान नहीं निकला जिससे गतिरोध को कम किया जा सके.
हालांकि, सोमवार को जारी साझा बयान में कहा गया है कि पारस्परिक रूप से स्वीकार्य संकल्प पर पहुंचने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रहेगी.
भारत-चीन की तरफ से जारी साझा बयान में कहा गया है कि कुछ मुद्दों पर गतिरोध है, जिनके सुलझने पर लाइन ऑफ कंट्रोल (LAC) पर शांति की बहाली हो सकेगी. साझा बयान में द्विपक्षीय संबंधों पर भी जोर दिया गया है.
भारत ने क्या मांग रखी?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 16वें दौर की बैठक में भारत ने कुछ मांगों को उठाया. पहली मांग यही थी कि गतिरोध के जो प्वाइंट हैं उनसे चीन जल्द से जल्द अपने सैनिक हटाये. इसके साथ-साथ पूर्वी लद्दाख में अप्रैल 2020 से पहले वाली यथास्थिति (status quo) बनाने पर जोर भी दिया गया. बता दें कि अप्रैल के बाद ही लद्दाख में गतिरोध हुआ था और भारत-चीन सैनिक आमने-सामने आए थे. जानकारी के मुताबिक, मीटिंग में भारत ने डेपसांग और डेमचोक के मुद्दे को भी उठाया.
चीन फिलहाल भारत की मांगों पर राजी नहीं दिखता लेकिन साझा बयान में यह जरूर कहा गया है कि दोनों देश मिलकर ईस्टर्न लद्दाख में सुरक्षा और स्थिरता लाने की कोशिशें करने के लिए संपर्क में रहेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










