
153 अग्निवीरवायु महिलाएं एयरफोर्स में शामिल, पहले बैच की हुई पासिंग आउट परेड
AajTak
बेलगावी में एयरमैन ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग पूरा करने वाले अग्निवीर वायु की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई. इसमें अग्निवारवायु (महिला) के साथ अग्रिवीर वायु (पुरुषों) का दूसरा बैच भी शामिल रहा है. इस दिन को भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक अद्वितीय दिन के रूप में याद किया जाएगा, क्योंकि 153 एग्निवीरवायु (महिलाएं) का पहला बैच उनके पुरुष संबंधितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है.
एयरमेन ट्रेनिंग स्कूल बेलगावी में अग्निवीरवायु (महिलाएं) के पहली प्रवेश के साथ एग्निवीरवायु (पुरुष) की दूसरे प्रवेश बैच की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का शनिवार को आयोजन किया गया गया. 02 दिसंबर 2023 को हुए इस आयोजन को अग्निवायुवीरों के Ab- initio ट्रेनिंग के पूर्ण होने के बाद किया गया.
इस दिन को भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक अद्वितीय दिन के रूप में याद किया जाएगा, क्योंकि 153 एग्निवीरवायु (महिलाएं) का पहला बैच उनके पुरुष संबंधितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है. कुल मिलाकर, 2280 अग्निवीरवायु (पुरुष और महिलाएं) प्रशिक्षण के 22 हफ्ते सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं.
ये है अग्निवायु भर्ती के लिए योग्यता अग्निवायु भर्ती के लिए योग्यता साइंस स्ट्रीम वालों के लिए: मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए. अंग्रेजी में 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए. या 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा हो. या फिजिक्स, मैथ्स जैसे दो नॉन वोकेशनल सब्जेक्ट के साथ 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स में 50 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए. साइंस स्ट्रीम के अलावा: 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए. अग्रेंजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










