
150KM स्पीड, 20 फीट ऊंची लहरें... कितना विनाशकारी हो सकता है बिपरजॉय तूफान? पढ़ें हर सवाल का जवाब
AajTak
मौसम विभाग लगातार इस साइक्लोन को लेकर अलग-अलग वक्त में बुलेटिन जारी कर रहा है. इस तूफान को लेकर दावा किया जा रहा है कि जब गुजरात के तटों से तूफान गुजरेगा और टकराएगा तब वेग 125 से 150 किमी प्रति घंटे तक होगा. इस तूफान को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. आइए जानें बिपरजॉय से जुड़े हर सवाल का जवाब...
इस वक्त देशभर में चर्चा का सबसे अहम मुद्दा सिर्फ बिपरजॉय तूफान ही बना हुआ है. देश के गृहमंत्री, देश के रक्षा मंत्री, तीनों सेना प्रमुख, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, गुजरात के मुख्यमंत्री, आपदा प्रबंधन से जुड़ा हर कर्मचारी और मौसम विभाग सबकी नजर इस वक्त सिर्फ बिपरजॉय तूफान पर लगी हुई है. देश में कई दशकों तक तूफान की तबाही पहले देख चुके लोगों के मन में सवाल है कि क्या गुजरात के तट से टकराने वाला तूफान कल तबाही मचाएगा?
मौसम विभाग लगातार इस साइक्लोन को लेकर अलग-अलग वक्त में बुलेटिन जारी कर रहा है. ऐसे में आइए यह जान लेते हैं कि ये अब तक कहां पहुंचा है. दोपहर ढाई बजे तक के साइक्लोन नेशनल बुलेटिन के मुताबिक तूफान की स्पीड पांच किमी प्रति घंटे ही थी. लैंडफॉल यानी जहां पर गुजरात में तूफान को टकराना उस, जखाऊ पोर्ट से 260 किमी दूर था.
कराची तक जाएगा तूफान
अगर औसत अब भी यही स्पीड मानें तो पिछले सात घंटे में आशंका है कि तूफान बुधवार रात के 10 बजे तक लैंडफॉल की जगह से करीब 220 से 230 किमी दूर रहा होगा. गुरुवार शाम तक बताया जा रहा है कि ये तूफान गुजरात में मांडवी, जखाऊ पोर्ट और आगे कराची तक जाएगा. दावा है कि जब गुजरात के तटों से तूफान गुजरेगा और टकराएगा तब वेग 125 से 150 किमी प्रति घंटे तक होगा.
गुजरात में गिराया गया टावर
एहतियात के तौर पर गुजरात के द्वारका में आकाशवाणी के उस टावर को खुद ही गिरा दिया गया है जिससे आशंका है कि अगर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलीं तो ये टावर गिरना तय है. अगर तूफान की वजह से टावर गिरता तो नुकसान ज्यादा होगा इसलिए पहले ही टावर को नीचे गिरा लिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










