
15 राज्य, कई बैंक और 6 साइबर ठगों का गिरोह... बिना OTP खातों से निकाले 29 करोड़ रुपये, ऐसे खुली पोल
AajTak
अहमदाबाद के पालडी इलाके में रहने वाले एक कारोबारी ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसके खाते से बिना ओटीपी के 25 हजार रुपये चले गए. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जब जांच पड़ताल शुरू की तो पूरे गैंग का खुलासा हो गया.
अहमदाबाद के पालडी इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर शिकायतकर्ता के बेंक खाते से बिना OTP के 25 हजार रुपये निकाल लिए गए. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो एक ऐसा साइबर ठगी या यूं कहें कि साइबर क्राइम का मामला सामने आया, जिसने सबको हैरान परेशान कर दिया.
दरअसल, इस मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि 15 राज्यों के अलग-अलग लोंगो के बेंक खातों से 29 करोड़ की ठगी की गई है. जिसका खुलासा करते हुए पालडी पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से 3.16 करोड़ की नगदी भी बरामद की है.
पालड़ी पुलिस ने बताया कि इस घोटाले में बिना ओटीपी के साइबर ठगी की गई. अहमदाबाद में एक व्यापारी के खाते से बिना ओटीपी के 25 हजार रुपये निकाल लिए गए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में इस ठग गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों में अश्विन पटेल, स्मित चावड़ा, राकेश प्रजापति, जगदीश पटेल, जस्मीन खंभायता और आरिफ मकरानी के नाम शामिल हैं. ये सभी आरोपी साइबर अपराध में शामिल पाए गए हैं.
यह गिरोह बैंक से नकद राशि प्राप्त करता था और उससे कमिशन लेकर आरोपियों तक पहुंचाता था. फ़िलहाल, पुलिस ने 3.17 करोड़ नकद, 15 मोबाइल, तीन चेक और 9 चेक बुक ज़ब्त कर ली हैं और इस मामले में जांच अभी जारी है.
पालड़ी पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अब तक कुल 29 करोड़ रुपये का लेनदेन कर चुका है. इस धोखाधड़ी का शिकार 15 राज्यों के लोग बने हैं. प्रत्येक बैंक खाते की जांच के दौरान 500 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








