
15 जनवरी से खुल जाएंगे नोएडा के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, जान लें क्या होगी टाइमिंग
AajTak
ठंड को लेकर नोएडा के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था. इस वजह से सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद थे. अब इन्हें खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है.
नोएडा के सभी स्कूल कल से यानी 15 जनवरी से खुल जाएंगे. अत्यधिक ठंड और कोहरे को देखते हुए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था. दो जनवरी से ही स्कूलों में पढ़ाई बंद थी. सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया था.
कल से नोएडा के सभी सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूल खोले जाएंगे. ठंड कम होने के बाद जिला प्रशासन ने स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. हालांकि, स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है. ताकि, अभी भी ठंड से बच्चे प्रभावित न हो.
सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोलने का आदेश ठंड से बचाव के लिए सभी बोर्ड से संचालित निजी और सकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया था. ठंड कम होने के बाद स्कूल कल से खुल जाएंगे. लेकिन इसका समय सुबह 9 बजे दोपहर 2 बजे. मौसम के मिजाज को देखते हुए स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया गया गया है.
बदल गई है स्कूलों की टाइमिंग इस समय तापमान में उतार चढ़ाव जारी है. दो दिन पहले भी बारिश हुई थी और तापमान नीचे चला गया था. फिलहाल ठंड कम होने की वजह से फिर से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है. ताकि, बच्चों की पढ़ाई ज्यादा प्रभावित न हो.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











