
15 अगस्त लॉन्ग वीकेंड पर इन 5 जगहों से रहें दूर, वरना ट्रिप हो जाएगी बर्बाद
AajTak
इस बार 15 अगस्त शुक्रवार को पड़ रहा है और अगले दिन जन्माष्टमी है. ऐसे में लोग छोटा वेकेशन प्लान कर रहे हैं. अगर आप भी ट्रैवल का सोच रहे हैं, तो इन 5 जगहों से बचें जहां इस समय बहुत भीड़ होगी
Independence Day weekend: लंबा वीकेंड आते ही लोग घूमने-फिरने का प्लान करने लगते हैं. लॉन्ग वीकेंड का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि यही वो समय है जब काम की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मजा लिया जा सकता है. इस बार स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) शुक्रवार को है और उसके अगले ही दिन कृष्ण जन्माष्टमी है, जिसकी वजह से लोगों को एक साथ तीन दिनों की छुट्टी मिल गई है और इसके साथ ही लोग दो दिन की ज्यादा छुट्टी लेकर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं. मगर लॉन्ग वीकेंड पर पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस खचाखच भरी होती है, जिसकी वजह से आपकी ट्रिप का मजा कम हो सकता है और वो परेशानी ज्यादा बन जाती है.
ऐसे में अगर आप भी ट्रैवल का सोच रहे हैं, तो इन 5 जगहों से बचें जहां इस समय बहुत भीड़ होने वाली है.
मनाली का नाम सुनते ही दिमाग में बर्फीले पहाड़, सुंदर घाटियां और ठंडी हवाएं आ जाती है. लेकिन सच ये है कि छुट्टियों के समय यहां का माहौल काफी बदल जाता है. नेशनल हाईवे पर घंटों का ट्रैफिक जाम मिलता है और होटल्स और होमस्टे महीनों पहले फुल बुक हो जाते हैं. मॉल रोड और हिडिम्बा मंदिर जैसे लोकेशन्स पर पैर रखने की भी जगह नहीं होती है.
हर कृष्ण भक्त समय मिलते ही मथुरा जाने की प्लानिंग कर लेता है और इस बार तो 16 अगस्त को जन्माष्टमी भी है. ऐसे में इस वीकेंड तो मथुरा जाने का ख्याल आप अपने दिमाग से निकाल दें. भगवान कृष्ण की जन्मभूमि में इस समय भीड़ आपको अपने चरम पर मिलने वाली है और आप ठीक से भगवान के दर्शन भी नहीं कर पाएंगे.
ऑफिस से छुट्टी मिलते ही लड़के और लड़कियां गोवा जाने का सोचने लगते हैं, क्योंकि वहां की बीच पार्टी और नाइटलाइफ का मजा लेना हर कोई चाहता है. मगर छुट्टियों में यहां बहुत भीड़ होती है और इस वजह से वहां हर चीज महंगी हो जाती है. बागा, कलंगुट और अंजुना बीच जैसे फेमस स्पॉट्स पर बैठने और आराम करने की जगह भी मुश्किल से मिलती है. कैफे और रेस्टोरेंट में लंबा इंतजार करना पड़ता है और इसके साथ ही ट्रैफिक और पार्किंग की भारी दिक्कत हो जाती है.
दिल्ली और जयपुर के लोग छुट्टियों में सबसे पहले नैनीताल की तरफ ही जाने लगते हैं और इस वजह से वहां पर ज्यादा भीड़ हो जाती है. नैनी झील के किनारे भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि नाव की सवारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और होटल और पार्किंग ढूढ़ने में ही ज्यादा समय लग जाता है. कैंची धाम भी अब ज्यादा संख्या में लोग जा रहे हैं और इसकी वजह से रास्तें में आपको कई घंटों के जाम का सामना करना पड़ सकता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











