15 अगस्त पर पंजाब के कई शहरों में विस्फोट करने की साजिश नाकाम, हैंडग्रेनेड-RDX-IED बरामद
AajTak
पंजाब पुलिस ने 15 अगस्त पर कई शहरों में विस्फोट करने की साजिश रचने वालों को गिरफ्तार किया है. गुरविंदर सिंह बाबा की एनआईए को भी तलाश थी. इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था. पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई है कि गुरविंदर सिंह के कई बड़े गैंगस्टरों के साथ भी संबंध हैं.
पंजाब पुलिस ने शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह हत्या के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, 1 RDX आईडी, ढाई बोर के पिस्टल मैगजीन और 13 जिंदा कारतूस के अलावा 635 ग्राम हीरोइन, 100 ग्राम अफीम और 36 लाख 90 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपियों के कई बड़े गैंगस्टरों के साथ संबंध है. यह लोग 15 अगस्त को पंजाब के कई शहरों में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे.
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी गुरविंदर बाबा गैंगस्टर सुख बुखारी और हरी चड्डा का करीबी था. यह सरहद पार से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है. इनमें अमृतसर का संदीप सिंह उर्फ काला और गुरप्रीत सिंह उर्फ रंधावा शामिल है. इस मामले पर आईजी फिरोजपुर रेंज जसकरण सिंह ने बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह बाबा की एनआईए को भी तलाश थी. इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था. इसने बलविंदर सिंह की हत्या में अहम रोल अदा किया था. पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई है कि गुरविंदर सिंह के कई बड़े गैंगस्टरों के साथ संबंध है. यह लोग 15 अगस्त को पंजाब के कई शहरों में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरविंदर सिंह बाबा और उसके साथी तरनतारन के खड़ूर साहिब की तरफ जा रहे हैं. पुलिस ने इनकी गाड़ी को देखकर रोका और गिरफ्तार कर लिया. गुरविंदर बाबा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बटाला क्षेत्र में मौजूद उसके कई ठिकानों पर छापे मारे जिसमें हैंड ग्रेनेड, आरडीएक्स और ड्रग मनी बरामद किया. पुलिस जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है हथियार नशीले पदार्थ पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा इनकी तस्करी की गई है.
फिरोजपुर रेंज के आईजी जसकरण सिंह ने बताया कि पूछताछ में गुरविंदर बाबा ने बताया कि उसने बटाला में एक जगह पर RDX-IED और हैंडग्रेनेड छिपा रखे हैं. पुलिस ने जब उस जगह की तलाशी ली तो वहां से एक हैंडग्रेनेड, RDX-IED और 36 लाख 90 हजार रुपये का नशीला पदार्थ मिला. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







