
144 मिसाइलों से लैस विध्वंसक बर्बाद कर देगा दुश्मन की नेवी... क्यों खास है भारत का 'प्रोजेक्ट 18'
AajTak
प्रोजेक्ट 18 भारतीय नौसेना को नई ऊंचाई देगा. 144 मिसाइलों और 500 किमी रेंज वाले रडार के साथ यह जहाज दुश्मनों के लिए डरावना होगा. यह आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का मिश्रण है, जो हिंद महासागर में भारत की ताकत बढ़ाएगा. हालांकि, इसे तैयार करने में समय और मेहनत लगेगी, लेकिन सफलता से भारत समुद्र में अग्रणी बन सकता है.
भारत अपनी नौसेना को और ताकतवर बनाने के लिए एक नई परियोजना पर काम कर रहा है, जिसे प्रोजेक्ट 18 (P-18) कहा जा रहा है. यह एक अगली पीढ़ी का विध्वंसक होगा, जो 144 मिसाइलें ले जा सकेगा, जिसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल भी शामिल है. यह दुश्मनों को 500 किलोमीटर दूर से ट्रैक कर सकेगा.
आइए, समझते हैं कि यह विध्वंसक क्या है? इसके फायदे क्या होंगे? यह भारत की सुरक्षा को कैसे मजबूत करेगा?
प्रोजेक्ट 18 क्या है?
प्रोजेक्ट 18 भारतीय नौसेना का एक नया और आधुनिक युद्धपोत है, जिसे वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (WDB) ने डिजाइन किया है. यह मौजूदा विशाखापट्टनम-क्लास विध्वंसकों से कहीं बड़ा और ताकतवर होगा. इसका वजन करीब 13,000 टन होगा, जो इसे भारत की सबसे बड़ी नौसैनिक गश्ती पोत बना सकता है. इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत क्रूजर की श्रेणी में भी रखा जा सकता है, क्योंकि 10,000 टन से ज्यादा वजन वाले जहाज क्रूजर कहलाते हैं.
यह भी पढ़ें: न अमेरिकी, "न अमेरिकी, न रूसी जेट...नॉर्थ कोरिया के दुश्मन देश के स्टील्थ फाइटर जेट पर है भारत की नजर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










