
13 करोड़ में बिके रैपर कान्ये वेस्ट के स्नीकर्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
कान्ये ने 2008 के ग्रैमी अवॉर्ड शो में Nike Air Yeezy स्नीकर्स पहने थे. ये वेस्ट और मार्क स्मिथ के फैशन लाइन के प्रोटोटाइप्स थे जिसे कान्ये ने परफॉर्मेंस के वक्त पेश किया था.
अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट पिछले कुछ समय से किम कदार्शियां के साथ अपने पारिवारिक रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उनके नाम एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया है. ग्रैमी अवॉर्ड के समय कान्ये द्वारा पहने स्नीकर्स एक ऑक्शन में 1.8 यूएस डॉलर मिलियन में बिके हैं. Sotheby's ने सोमवार को इस ऑक्शन की घोषणा की जिसमें स्नीकर्स की जोड़ी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है. The Kanye West sneakers that sent athletic shoes strutting down fashion runways sold for $1.8 million, a new world record price for a pair of sneakers, Sotheby's announced https://t.co/4UcDFAfM7X 1/5 pic.twitter.com/JhT24NXvwe कान्ये ने 2008 के ग्रैमी अवॉर्ड शो में Nike Air Yeezy स्नीकर्स पहने थे. ये वेस्ट और मार्क स्मिथ के फैशन लाइन के प्रोटोटाइप्स थे जिसे कान्ये ने परफॉर्मेंस के वक्त पेश किया था. कान्ये वेस्ट ने 2008 के ग्रैमी अवॉर्ड शो में इन स्नीकर्स को 'Hey Mama' और 'Stronger' के परफॉर्मेंस के दौरान लोगों के सामने अपने फुटवियर फैशन को दिखाया था. उन्होंने 2013 में Nike के साथ अपने कोलाबोरेशन को खत्म कर दिया और Adidas ब्रैंड के साथ जुड़ गए.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











