
'13 ऑफिसर करते थे मेरे CELL के वीडियो की मॉनिटरिंग, PMO को दे रखी थी Feed,' AAP पार्षदों से बोले CM केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के पार्षदों की एक बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्षदों से कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक 4 जून को जीत गया तो 5 तारीख को मैं जेल से वापस आ जाऊंगा,लेकिन अगर नहीं जीते तो पता नहीं कब मिलेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दिल्ली नगर निगम (MCD) के AAP पार्षदों के साथ पार्टी दफ्तर में एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे ऊपर हनुमान जी का आशीर्वाद है. उन्होंने कहा, 'इन्होंने जेल तो ये सोचकर भेजा था कि इनकी पार्टी बिखर जाएगी. पार्षदों को तोड़कर MCD में सरकार गिरा देंगे लेकिन उल्टा हुआ. आम आदमी पार्टी एक परिवार है. मुझे गिरफ़्तार किया तब सबसे बड़ी विपदा आई. इसके बाद या तो हम बिखर जाते लेकिन हमने इस क्राइसिस का डटकर मुक़ाबला किया और उन लोगों ने जिस मकसद से जेल में डाला था उसका उल्टा हुआ.'
तिहाड़ जेल का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मेरी जेल की सेल में दो-दो सीसीटीवी लगाए हुए थे. कितने बजे उठता हूं, मैं कितने बजे खाता हूं, कौन सा टीवी चैनल देखता हूं, एक-एक मिनट नजर रखी जाती थी. 13 ऑफिसर मेरे सीसीटीवी की निगरानी करते थे. रात को कितने बजे उठता हूं बाथरुम करने के लिए यह भी मॉनिटर करते थे.'
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत, सुनवाई के दौरान कोर्ट में क्या हुआ? जानिए फैसले के बाद क्या बोले वकील
मोदी जी मॉनिटर कर रहे थे जेल के सीसीटीवी- केजरीवाल
केजरीवाल यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, 'बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय को एक फीड दी गई थी. मेरे सीसीटीवी कैमरे को मोदी जी मॉनिटर कर रहे थे. क्यों? वह यह देखना चाहते थे केजरीवाल टूटा तो नहीं. केजरीवाल डिप्रेशन में तो नहीं है. मैं उनका कहना चाहता हूं मेरे ऊपर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद है. इनको लगता है केजरीवाल ऐसे ही टूट जाएगा, केजरीवाल ऐसे नहीं टूटने वाला है. यह पर्सनल खुंदक निकाल रहे थे. लेकिन मोदी जी भगवान नहीं है.'
गीता के श्लोक का किया जिक्र

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












