
12th Board Result Out: जम्मू और कश्मीर 12वीं बोर्ड में 75% स्टूडेंट्स पास, लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां
AajTak
JKBOSE Jammu and Kashmir Board 12th Result 2025 Declared: जेकेबीओएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल 75% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 78% और लड़कों का पास प्रततिशत 72% रहा है. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को दिए गए स्थान पर मांगी गई जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा.
JKBOSE Jammu and Kashmir Board 12th Result 2025 Marksheet: जम्मू और कश्मीर 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है. जो छात्र फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित हुई इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, वे अब जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर अपने रिजल्ट (12th Board Result) देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
जेकेबीओएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल 75% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 78% और लड़कों का पास प्रततिशत 72% रहा है. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को दिए गए स्थान पर मांगी गई जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा. ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
How to Download JKBOSE 12th Marksheet 2025: ऐसे करें डाउनलोड स्टेप 1: सबसे पहले जम्मू और कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं. स्टेप 2: होम पेज पर, JKBOSE कक्षा 12 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: लॉगइन करने और सबमिट करने के लिए अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें. स्टेप 4: जेकेबीओएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट की मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें. स्टेप 5: आगे के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.
अभी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए इस Direct Link पर क्लिक करें-
बता दें कि इस साल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी को शुरू हुई और 20 मार्च, 2025 को हार्ड जोन क्षेत्रों में समाप्त हुई. सभी धाराओं- विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से एक ही पाली में आयोजित की गई थी. जबकि सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए JKBOSE कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि अधिक संबंधित जनकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







