
126 ट्रॉली बैग में छिपा लाए 434 करोड़ की हेरोइन, एयरपोर्ट पर ऐसे दबोचे गए
AajTak
दिल्ली में डीआरआई को बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली एयरपोर्ट पर एक एयर कार्गो से करीब 62 किलो हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 434 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
राजधानी दिल्ली में डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) को बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली एयरपोर्ट पर बीती 10 मई को एक एयर कार्गो से करीब 62 किलो हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब 434 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह भारत में कूरियर, कार्गो या हवाई मोड के माध्यम से हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है.
ट्रॉली बैग्स से बरामद हुआ ड्रग्स
डीआरआई को इस ड्रग्स की खेप को लेकर एक इनपुट मिला था. जिसके बाद 10 मई को एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसका नाम 'ब्लैक एंड व्हाइट' था. जब टीम मौके पर पहुंची तो यहां एक कार्गो में रखे ट्रॉली बैग से 55 किलो हेरोइन बरामद हुई. ड्रग्स की ये बड़ी खेप युगांडा से दुबई के रास्ते दिल्ली तक पहुंचाई गई थी.
पंजाब-हरियाणा से 7 किलो ड्रग्स बरामद
डीआरआई की टीम ने हेरोइन की ये खेप जब्त करने के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. इस शख्स से हुई पूछताछ के आधार पर पंजाब और हरियाणा में भी छापेमारी की गई. इस छापेमारी में 7 किलो हेरोइन और 50 लाख रुपये कैश की बरामदगी हुई. इस तरह डीआरआई ने 62 किलो ड्रग्स को जब्त किया, जिसकी अवैध बाजार में कुल कीमत करीब 434 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










