
'12 बच्चे हों, अपनी क्रिकेट टीम बनाऊं लेकिन बाबू अच्छा लवर नहीं बन सका' युवक ने दे दी जान
AajTak
हिसार के आदमपुर के गांव चूलीबाडियाान के रहने वाले हर्ष नाम के एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक हर्ष ने आत्महत्या करने से पहले 11 पेज का सुसाइड नोट लिखा- अपनी जीवन का सफर यहीं तक था... मेरा सपना था कि अपने 12 बच्चे हो और एक क्रिकेट टीम बनाऊं, जो कि आज अधूरा रह गया...
हिसार के आदमपुर के गांव चूलीबाडियाान के रहने वाले एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव का पोस्टमार्टम हिसार के सामान्य अस्पतला में करवा दिया गया है. पुलिस ने मृतक के पास से 11 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है. मृतक युवक एक तरफा प्यार के कारण मानसिक तौर से परेशान था.
हिसार बस अड्डा पुलिस के चौकी के जांच अधिकारियों के अनुसार, चूलीबागडिया निवासी हर्ष एमआर काम करता था, वह सोमवार को शहर में आया, उसने दोपहर बाद अड़्डे के सामने एक कमरा बुक करवाया, उसके बाद वह कमरे में अंदर चला गया. पुलिस जांच में सामने आया कि हर्ष ने रात को खाने का ऑडर नहीं किया था.
कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह दस बजे उसके कमरे में रखे लैंडलाइन फोन पर कॉल की, मगर उसने कॉल नहीं उठाया. कर्मचारी सुबह चेक आउट के दौरान कमरे पर गए तो अंदर से दरवाजा बंद था. आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, तब होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी. फिर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया.
हर्ष ने कमरे के अंदर फंदा लगा रखा था. मृतक के पास 11 पेज का सुसाइट नोट मिला है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. परिजनो के अनुसार, हर्ष सोमवार को रोज की तरह घर से यहां आया था, हमने दोपहर को हर्ष बात करनी चाही तो फोन बंद था, वह रात को घर नहीं आया. पुलिस ने उन्हें सुबह बताया कि हर्ष ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है.
सुसाइड नोट में युवक ने क्या लिखा?
मृतक युवक हर्ष ने आत्महत्या करने से पहले 11 पेज का सुसाइड नोट लिखा- अपनी जीवन का सफर यहीं तक था... मेरा सपना था कि अपने 12 बच्चे हो और एक क्रिकेट टीम बनाऊं, जो कि आज अधूरा रह गया... कोई ना बाबू किस्मत की बात होती है, अगले जन्म में सपना पूरा होगा... बाबू तेरे साथ बिताए पल सबसे बढ़िया थे और अब जान दे रहा हूं और तू कोई सुदर सा लड़का देखकर शादी कर लेना.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










