
'12 घंटे ड्यूटी करने के बाद ये रोटियां, कुत्तों को डाल...' खाने की थाली दिखा फूट-फूटकर रो पड़ा कॉन्स्टेबल
AajTak
कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने कहा कि कच्ची रोटी, दाल में केवल पानी... यही खाना पुलिस मेस में मिलता है. वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्हें अब बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही है.
'कोई सुनने वाला नहीं है इस विभाग (पुलिस) में. यदि कप्तान साहब पहले ही सुन लिए होते तो मुझे यहां आने की आवश्यकता नहीं थी. कप्तान साहब यहां से गुजरे तो मैंने उनसे कहा कि इस थाली में से पांच रोटी आप खा लीजिए, अचार खा लीजिए... कम से कम आपको पता तो चले कि आपके सिपाही 12 घंटे ड्यूटी करने के बाद ये रोटियां खा रहे हैं. इन रोटियों को आप कुत्तों को डाल दीजिए. क्या आपके बेटा-बेटी इसे खा सकते हैं? मैं केवल आपसे यह पूछना चाहता हूं बस. मैं सुबह से भूखा हूं. मैं किससे कहूं...' कहते-कहते कॉन्स्टेबल मनोज कुमार फूट-फूटकर रो पड़े.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की पुलिस मेस में खाने की क्वालिटी को लेकर जब बुधवार को कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने दुखड़ा सुनाया तो वहां मौजूद दूसरे पुलिसवाले भी सन्न रह गए. मनोज ने कहा, 'कोई सुनने वाला नहीं यहां. यहां पर मेरे मां-बाप थोड़े ही हैं. इतने कहने पर मुझे बर्खास्त करने की धमकी दी जा रही है. आप ही कहिए मेरे साथ ज्यादती हो रही है या नहीं. मेरा सभी से विनम्र निवेदन है कि इस पर एक्शन लिया जाए.'
यहां देखिए वीडियो
मनोज कुमार अलीगढ़ के रहने वाले हैं और इस समय फिरोजाबाद के कोर्ट में उनकी ड्यूटी लगी है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'यहां पर खाना बेहद खराब स्तर का मिल रहा है, इसीलिए मैं आपके बीच थाली लेकर आया हूं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पुलिस वालों को पौष्टिक आहार के रूप में भत्ता बढ़ाया था. अब ऐसी दाल हमें मिल रही है, इसमें केवल पानी पड़ा हुआ, कुछ भी नहीं है, इसके बाद ये रोटियां हैं. यह रोटी देखो, यह कोई क्या खा सकता है क्या? कोई सुनने वाला नहीं है. शिकायत करने पर मेस मैनेजर ने कहा कि वह मुझे बर्खास्त करवाकर छोड़ेंगे. बताइए मैं क्या करूं.'
कॉन्स्टेबल ने कहा कि पुलिस लाइन की मेस में में बहुत निम्न स्तर का खाना बनता है. कच्ची रोटी, दाल में केवल पानी... यही खाना बनाया जाता है. इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों से भी बात की. इस बारे में अधीक्षक को भी बताया, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. जब किसी ने मांग पर ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने खुद ही खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाला.
सीओ करेंगे मामले की जांच

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







