
12 करोड़ का खर्च, वैज्ञानिक संस्थानों ने की मदद... फिर भी प्रदूषण से लड़ाई में फिसड्डी हुआ रियल टाइम सोर्स अपोरशनमेंट सेंटर
AajTak
प्रदूषण के महीनों के दौरान हवा में आने वाले प्रदूषकों के स्रोतों का पता लगाना इस सेंटर का उद्देश्य है. जब दिल्ली प्रदूषण की मार झेल रही है तो ऐसे अत्याधुनिक केंद्र का बंद होना सवाल खड़ा करता है. सवाल है कि आखिर सरकारें प्रदूषण के खतरे को लेकर कितनी गंभीर हैं. इस सेंटर का उद्घाटन इसी साल जनवरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था.
एक तरफ तो दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ने का दावा कर रही है, लेकिन इस लड़ाई में आगे बढ़ने के बजाय राजधानी पीछे की ओर जा रही है. दरअसल दिल्ली सरकार की ओर से आईआईटी-कानपुर, आईआईटी-दिल्ली और टीईआरआई के सहयोग से रियल टाइम सोर्स अपोरशनमेंट सेंटर की स्थापना की गई थी. इसने उद्घाटन के कुछ महीनों के भीतर ही काम करना बंद कर दिया. केंद्र की स्थापना देश के शीर्ष वैज्ञानिक संस्थानों की मदद से 12 करोड़ रुपये के खर्च से की गई थी.
प्रदूषण के महीनों के दौरान हवा में आने वाले प्रदूषकों के स्रोतों का पता लगाना इस सेंटर का उद्देश्य है. जब दिल्ली प्रदूषण की मार झेल रही है तो ऐसे अत्याधुनिक केंद्र का बंद होना सवाल खड़ा करता है. सवाल है कि आखिर सरकारें प्रदूषण के खतरे को लेकर कितनी गंभीर हैं. इस सेंटर का उद्घाटन इसी साल जनवरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था. यह देश में इस तरह का एकमात्र केंद्र है जो प्रदूषक तत्वों को डीकोड करके पता लगाता है कि वे कैसे और कहां से आ रहे हैं.
जब हर साल उत्तर भारतीय राज्यों के बीच प्रदूषकों के स्रोत को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता था तो केंद्र महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकता था. रियल टाइम सोर्स अपोरशनमेंट जानने के लिए सर्वोदय बाल विद्यालय, राउज़ एवेन्यू, नई दिल्ली में एक सुपरसाइट विकसित की गई जो PM2.5, NO2, NOx, CO, SO2, ओजोन, मौलिक कार्बन, कार्बनिक कार्बन, पॉली परमाणु को मापने में सक्षम है. इसके साथ ही हाइड्रोकार्बन (पीएएच), तत्व, आयन, द्वितीयक अकार्बनिक और कार्बनिक एरोसोल, और molecular markers भी जानने में सक्षम है.
केंद्र का उद्देश्य क्या था? सुपरसाइट को वायु गुणवत्ता और स्रोतों की प्रति घंटा, दैनिक, साप्ताहिक और मासिक जानकारी देनी थी. इसके साथ ही प्रमुख स्रोतों पर उच्च स्तर के नियंत्रण का सुझाव देना था. परियोजना का एक और कंपोनेंट एक अत्याधुनिक state-of-the-art mobile air quality laboratory विकसित करना था जो एयर क्वालिटी की साप्ताहिक व्याख्या और सोर्स अपोरशनमेंट की जानकारी देने में सक्षम हो. रियल टाइम सोर्स अपोरशनमेंट सेंटर का उद्देश्य निरंतर या वास्तविक समय के आधार पर वाहनों, निर्माण से उठने वाली धूल और बायोमास जलने जैसे स्रोतों के योगदान का आकलन करना है.
दरअसल, अक्टूबर से शुरू होने वाली सर्दियों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का वास्तविक स्रोत क्या है, इस पर लंबे समय से बहस चल रही है. इसलिए, परिणाम ऐसी जानकारी प्रदान कर सकते हैं जिस पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है और दिल्ली एनसीआर में प्रदूषकों को कम करने के बजाय स्रोत पर ही लक्षित योजना शुरू की जा सकती है.
प्रदूषकों के स्रोत का कैसे पता लगाता है केंद्र? दरअसल, सेंटर सोर्स मार्कर की अवधारणा पर काम करता है. प्रदूषकों का एक विशेष समूह एक विशेष स्रोत से ही आता है इसलिए स्रोत की आसानी से पहचान की जा सकती है. उदाहरण के लिए, फसल जलाने के दौरान लेवोगुलुकोसन, गैलेक्टोसैन, मन्नोसन, एन्थ्रेसीन, अमोनियम और पोटेशियम जैसे रासायनिक यौगिक और मार्कर हवा में मिल जाते हैं. इसलिए कोई यह निष्कर्ष निकाल सकता है कि प्रदूषण का मुख्य स्रोत बायोमास के जलने से आने वाला धुआं है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







