
110 महिला सांसद, लेकिन लड़कियों की शादी की उम्र पर संसदीय कमेटी में सिर्फ एक को जगह क्यों? नाराज महिला सांसदों ने लिखी चिट्ठी
AajTak
लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने संबंधी विधेयक की समीक्षा कर रही संसदीय स्थायी समिति में सिर्फ एकमात्र ही महिला सदस्य होने पर महिला सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई है.
लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने संबंधी विधेयक की समीक्षा कर रही संसदीय स्थायी समिति में सिर्फ एकमात्र ही महिला सदस्य होने पर महिला सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि इस विधेयक पर चर्चा में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए. बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के समक्ष विचाराधीन है. इसमें तृणमूल कांग्रेस नेत्री और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव अकेली महिला सदस्य हैं जबकि 30 पुरुष सांसद हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










