
11 साल पहले...भीड़ ने फूल मोहम्मद को जिंदा जला दिया था, DSP समेत 30 दोषी
AajTak
सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव में 17 मार्च 2011 को लोग दाखा देवी के हत्यारों को गिरफ्तार करने और पीड़िता के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे. इसी दौरान राजेश मीणा व बनवारी लाल मीणा नामक युवक बोतलों में पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे.
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चर्चित सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले में जिला एवं सेशन कोर्ट ने 89 आरोपियों में से 30 को दोषी माना है. इसमें तत्कालीन DSP महेंद्र सिंह भी शामिल है. न्यायालय द्वारा फैसले की विवेचना करने के बाद 18 नवंबर को फैसले की कॉपी उपलब्ध करवाई जाएगी.
गौरतलब है कि मानटाउन थाना क्षेत्र में 11 साल पहले 17 मार्च 2011 को पुलिस इंस्पेक्टर फूल मोहम्मद को सूरवाल गांव में जीप में जिंदा जला दिया गया था. मामले की जांच सीबीआई ने की. इसमें 89 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया था. 11 साल 8 महीने के ट्रॉयल के दौरान मामले में पांच आरोपियों की मौत हो चुकी है. जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं.
दरअसल, सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव में 17 मार्च 2011 को लोग दाखा देवी के हत्यारों को गिरफ्तार करने और पीड़िता के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे. इसी दौरान राजेश मीणा व बनवारी लाल मीणा नामक युवक बोतलों में पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे.
बनवारी को लोगों ने समझाकर नीचे उतार लिया लेकिन राजेश खुद को आग लगाकर टंकी से नीचे कूद गया. इससे उसकी मौत हो गई थी. मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मानटाउन थाने के सीआई फूल मोहम्मद व पुलिस जवानों पर पथराव कर दिया. जान बचाने के प्रयास में फूल मोहम्मद जीप चलाकर भागने लगे तो भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया.
पत्थर लगने से फूल मोहम्मद घायल हो गए. इसके बाद भीड़ ने जीप पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इससे उनकी मौत हो गई. घटना के समय मौके पर तत्कालीन डीएसपी महेंद्र सिंह कालबेलिया मौजूद थे और लेकिन उन्होंने सुध नहीं ली. इस घटना के लिए कालबेलिया को जिम्मेदार ठहराया गया. जांच के दौरान भी सीबीआई ने महेंद्र सिंह को दोषी माना था.
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, इस हत्याकांड में कालबेलिया का जुर्म साबित करने में मानटाउन थाने का हिस्ट्री शीटर संजय बिहारी सबसे अहम गवाह था. संजय के बयान न्यायाधीश के समक्ष होने से पहले ही उसकी जयपुर में हत्या हो गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










