
11 साल पहले आई थी Akshay Kumar की वो फिल्म, जिसमें असली CBI ने डलवाया था मैसेज- 'नकली से सावधान'
AajTak
इस फिल्म की मजेदार कहानी और अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत बाकी एक्टर्स की एक्टिंग आज भी लोगों के दिमाग में इतनी ताजा है कि इसे 11 साल पुरानी मान पाना मुश्किल है. आइए बताते हैं अक्षय की इस फिल्म से जुड़े मजेदार फैक्ट्स जिनपर आपका ध्यान नहीं गया होगा.
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के पक्के वाले फैन्स आए दिन अपने 'खिलाड़ी' स्टार से अपील करते रहते हैं कि वो फिल्ममेकर नीरज पांडे के साथ कोई फिल्म लेकर आएं. पिछले कई साल से अक्षय के दरबार में पेंडिंग चल रही फैन्स की इस दुआ के पीछे एक बहुत सॉलिड वजह है.
अक्षय ने 2012 से 2015 तक, 5 सालों में 15 कामयाब-कमाऊ फिल्में दी थीं. और इनमें से 5 फिल्मों में किसी न किसी तरह फिल्ममेकर नीरज पांडे का नाम जुड़ा रहा. किसी में नीरज डायरेक्टर थे, किसी में प्रोड्यूसर और किसी में राइटर. इस जबरदस्त कामयाब जोड़ी की शुरुआत उस फिल्म से हुई थी, जो 'हाइस्ट' जॉनर यानी लूट के टॉपिक पर बनीं सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में से एक है.
फिल्म का नाम है 'स्पेशल 26'. इस फिल्म की मजेदार कहानी और अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत बाकी एक्टर्स की एक्टिंग आज भी लोगों के दिमाग में इतनी ताजा है कि इसे 11 साल पुरानी मान पाना मुश्किल है.
बॉम्बे का ऑपेरा हाउस, नकली सीबीआई और असली लूट 1987 में बॉम्बे (अब मुंबई) के मशहूर ज्यूलरी स्टोर, त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी एंड सन्स की ऑपेरा हाउस ब्रांच में एक ऐसी लूट हुई, जिसका केस आजतक हल नहीं हो सका है.
17 मार्च को मोहन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अखबार में 'इंटेलिजेंस ऑफिसर्स और सिक्योरिटी ऑफिसर्स' की पोस्ट के लिए ऐड दिया. इंटरव्यू देने आए ग्रेजुएट लोगों में से इस व्यक्ति ने 26 लोगों को चुना और इन्हें रेड मारने की क्लासरूम ट्रेनिंग दी. दो दिन बाद, 19 मार्च को नए-नए इन 'ऑफिसर्स' को रेड मारने की 'मॉक ट्रेनिंग' भी मिली, और जगह थी- जावेरी एंड सन्स का स्टोर.
ट्रेनिंग देने वाले ऑफिसर ने अपने रंगरूटों से, रेड में उठाई ज्यूलरी और कैश एक गाडी में रखवाया और दूसरी लोकेशन पर चल रही ऐसी ही 'मॉक ट्रेनिंग' को सुपरवाईज करने का बोलकर निकल लिया. नए ऑफिसर भी वहीं खड़े रहे, जावेरी एंड सन्स के कर्मचारी भी और बाकी लोग भी. करीब एक घंटे बाद जब पुलिस बुलाई गई, तो पता लगा कि कोई आदमी नकली सीबीआई बनकर, असली सोना और नकदी उड़ा ले गया. रिपोर्ट्स में ये पूरी लूट 20 से 35 लाख रुपये की बताई जाती है, 1987 में! 'स्पेशल 26' की कहानी इसी लूट पर बेस्ड थी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










