
11 साल की उम्र में सौदा, यौन उत्पीड़न और फिर बनी दो बच्चों की मां... दर्दभरी है नाबालिग लड़की की कहानी
AajTak
जुल्मो सितम और इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस कहानी का खुलासा उस वक्त, हुआ जब वो 14 साल की लड़की अपने दो महीने के बच्चे को लेकर जयपुर के पुलिस स्टेशन जा पहुंची. पुलिसवाले उसकी बातें सुनकर हैरान रह गए.
उस वक्त वो महज 11 साल की थी. जब उसकी मौसी ने उस मासूम को दो लोगों के हाथों बेच डाला. उसी दिन से उस बच्ची का यौन शोषण होने लगा. नतीजा ये हुआ कि महज 12 साल की उम्र में वो मासूम बच्ची खुद एक बच्चे की मां बन गई. मगर ये कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. जुल्मो सितम का सिलसिला जारी था. नतीजा ये हुआ कि जब वो 14 साल की होने वाली थी. वो फिर से मां बन गई. लेकिन दूसरे बच्चे की मां बनने के बाद उसने एक ऐसा कदम उठाया कि सब हैरान रह गए.
दरअसल, इस जुल्मो सितम और इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस कहानी का खुलासा उस वक्त, हुआ जब वो 14 साल की लड़की अपने दो महीने के बच्चे को लेकर जयपुर के पुलिस स्टेशन जा पहुंची. पुलिसवाले उसकी बातें सुनकर हैरान रह गए. क्योंकि उसने किसी एक जुर्म की नहीं, बल्कि अपराधों की एक श्रृंखला का खुलासा किया, जो तीन साल पहले शुरू हुई थी.
ये वही वक्त था जब उस मासूम को महज 11 साल की उम्र में उसकी मौसी ने हरियाणा में एक शख्स को बेच डाला था. और तीन साल की कैद में रहते हुए उसने अपने पहले बच्चे को 12 साल की उम्र में जन्म दिया था. उस लड़की ने उस बच्चे को हरियाणा में उस शख्स के परिवार के साथ घर पर छोड़ दिया था.
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उस लड़की की शिकायत को पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लिया और इस मामले की छानबीन में जुट गई. इसके बाद पुलिस ने लड़की की मौसी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों पर लड़की का व्यापार करने का इल्जाम है.
इस संगीन मामले के बारे में जानकारी देते हुए मुरलीपुरा थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बधवाना गांव के रहने वाले संदीप यादव और सतवीर यादव ने तीन साल पहले उस लड़की को उसकी मौसी से 2 लाख रुपये में खरीदा था.
हरियाणा के एक गांव में रहने के दौरान तीन साल में उस लड़की को दो बार बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया गया. एसएचओ के अनुसार, लड़की किसी तरह भागने में सफल रही और उसने मंगलवार को मुरलीपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि वह मुरलीपुरा में अपने माता-पिता के साथ रहती थी, लेकिन झगड़े के बाद उसे नीमराणा में अपनी मौसी के पास भेज दिया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










