
'11 बम रखे हैं...', होटल ताज को उड़ाने की धमकी, HC को भी यहीं से आया था धमकीभरा मेल
AajTak
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ताज पैलेस होटल और केरल के पद्मनाभस्वामी व अट्टुकल देवी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले. मेल में होटल में 16 बम होने और सुबह 11 बजे तक खाली कराने की बात कही गई थी. पुलिस और बम स्क्वॉड ने तलाशी ली लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला. मामला साइबर सेल जांच में है.
राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ताज पैलेस होटल और केरल के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी व अट्टुकल देवी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं. हालांकि दोनों ही जगहों पर जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को तकरीबन एक घंटे पहले होटल ताज पैलेस में धमकी भरे ईमेल की सूचना मिली थी. मेल में लिखा गया था कि होटल में 16 बम रखे गए हैं और सुबह 11 बजे तक होटल खाली करा लिया जाए. होटल में कई वीवीआईपी मौजूद थे. जांच में सामने आया कि यह धमकी उसी ईमेल आईडी से आई थी जिससे एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट को भी बम की धमकी दी गई थी. ईमेल रात 2 बजे भेजा गया था. पुलिस और बम स्क्वॉड ने पूरे होटल की तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. मामले की जांच साइबर सेल कर रही है.
उधर, केरल के तिरुवनंतपुरम में पद्मनाभस्वामी मंदिर और अट्टुकल देवी मंदिर को भी शनिवार को धमकी भरे मेल मिले. पुलिस ने बताया कि मेल में स्पष्ट रूप से किसी विशेष स्थान का उल्लेख नहीं किया गया है लेकिन एहतियातन बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे मंदिर परिसर की जांच की जा रही है. फिलहाल दोनों जगह स्थिति सामान्य है.
पुलिस का कहना है कि धमकी वाले मेल्स की उत्पत्ति और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए साइबर जांच तेज कर दी गई है.
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बीती रात एफआईआर दर्ज होने के बाद साइबर सेल ईमेल के स्रोत और उसे भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है. इसी तरह मुंबई में बॉम्बे हाई कोर्ट को धमकी भरा मेल मिलने पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है. आजाद मैदान थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1) और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. फिलहाल अधिकारी ईमेल की तकनीकी पड़ताल कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










