
11 दिन बाद होनी वाली थी लड़की की शादी, प्रेमी के साथ फांसी पर लटका मिला शव
AajTak
पलामू में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि 11 दिन बाद लड़की की शादी होने वाली थी. एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया यह प्रेम संबंध में आत्महत्या का मामला लग रहा है.
झारखंड के पलामू जिले में एक प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. बताया जा रहा है कि लड़की दो दिन से गायब थी. उसके परिजन उसे ढूंढ़ रहे थे. मंगलवार सुबह दोनों के शव लड़के घर में लटके मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक युवक की पहचान 20 साल के नागेंद्र भुइयां के तौर पर हुई. लड़की का नाम सोनाकली कुमारी था और उसकी उम्र 18 साल थी. सोनाकली और नागेंद्र को रविवार की रात गांव के एक शादी समारोह में अंतिम बार देखा गया था. देर रात दोनों शादी समारोह से गायब हो गए थे. इसके बाद दोनों की लाश बरामद हुई.
जून में होने वाली थी लड़की की शादी
सोनाकली के पिता सरयू भुइयां ने बताया कि जून में उसकी शादी होने वाली थी. एक जून को तिलक जाना था, 3 को मड़वा था और 4 को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा से बारात आनी थी. शादी के कार्ड बंट गए थे. सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी. अचानक ऐसी घटना होने से सारी तैयारी धरी की धरी रह गई.
प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है केस- एसपी
एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया यह प्रेम संबंध में आत्महत्या लग रहा है. मौत के बाद काफी घंटे बीत चुके थे. इसकी वजह से शवों में से बदबू भी आ रही थी. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










