
108 साल की उम्र, जज्बा ऐसा की जवान भी फेल, सब्जी बेचते बुजुर्ग का वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
पंजाब के मोगा शहर में एक 108 साल के बुजुर्ग सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जी बेचते हुए नजर आ रहे हैं, और उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस वीडियो ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि असल मेहनत और आत्मनिर्भरता के क्या मायने होता है.
पंजाब के मोगा शहर में एक 108 साल के बुजुर्ग सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जी बेचते हुए नजर आ रहे हैं, और उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस वीडियो ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि असल मेहनत और आत्मनिर्भरता के क्या मायने होता है.
108 साल की उम्र में भी जारी है मेहनत इस वीडियो में बुजुर्ग को अपनी सब्जी की गाड़ी के पास खुशी-खुशी बैठे हुए देखा जा सकता है. उनकी उम्र को देखकर कई लोग हैरान हैं, लेकिन उनका जज्बा अब भी वही है. जहां इस उम्र में कई लोग आराम करते हैं, वहीं यह बुजुर्ग न सिर्फ खुद काम कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार का भी सहारा बन रहे हैं.
उम्र तो बस नंबर है!
इस वीडियो में मोगा शहर का एक बुजुर्ग शख्स अपने सब्जी के ठेले के पास बेहद खुशमिजाज अंदाज में नजर आ रहा है. इस उम्र में भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है और उसकी ऊर्जा देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा. वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब उससे उसकी उम्र पूछी, तो उसने बताया कि वह 108 साल का है.
देखें वायरल वीडियो

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









